सेंचुरी डील विफल योजना, आयतुल्लाहिल उज़मा सीस्तानी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i83564-सेंचुरी_डील_विफल_योजना_आयतुल्लाहिल_उज़मा_सीस्तानी
इराक़ के वरिष्ठतम धर्म गुरु ने भी कहा है कि अमरीका की सेंचुरी डील नामक योजना विफल हो जाएगी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan २९, २०२० ०९:५७ Asia/Kolkata
  • सेंचुरी डील विफल योजना, आयतुल्लाहिल उज़मा सीस्तानी

इराक़ के वरिष्ठतम धर्म गुरु ने भी कहा है कि अमरीका की सेंचुरी डील नामक योजना विफल हो जाएगी।

इराक़ के वरिष्ठ धर्मगुरु आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली सीस्तानी ने मंगलवार की रात एक बयान जारी करके अमरीका की सेंचुरी डील की आलोचना की है और कहा है कि यह योजना, दुनिया भर के करोड़ों मुसलमानों और अरबों की भावनाओं को आहत करती है। 

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को वाइट हाउस में ज़ायोनी प्रधानमंत्री नेतेन्याहू की उपस्थिति में सेंचुरी डील नामक लज्जाजनक व अन्यायपूर्ण योजना की घोषणा की किंतु उसका व्यापक स्तर पर विरोध हो रहा है। 

इराक़ में हिकमत धड़े के प्रमुख सैयद अम्मार हकीम ने सेंचुरी डील को विश्व शांति के खिलाफ खतरनाक साज़िश बताया और सुरक्षा परिषद, अंतरराष्ट्रीय संगठनों , ओआईसी और अरब लीग से मांग की कि वह सेंचुरी डील के खिलाफ एतिहासिक रुख अपनाएं। 

इस डील के आधार पर बैतुलमुक़द्दस इस्राईल को दे दिया जाएगा, फिलिस्तीनी शरणार्थियों को देश वापसी का अधिकार नहीं होगा और फिलिस्तीन, पश्चिमी तट के बचे खुचे क्षेत्रों और गज़्ज़ा पट्टी पर आधारित होगा। Q.A.