इराक़ के लिए अमरीका की बड़ी साज़िश तैयार!
इराक़ में मुहम्मद तौफीक अल्लावी ने जब से मंत्रिमंडल के गठन से इन्कार किया है तब से अमरीकी साज़िश में बेपनाह वृद्धि हो गयी है।
दर अस्ल अमरीका और उसके घटक बहुत पहले से इराक़ में अपने प्रभाव वाली सरकार बनाने के लिए साज़िश कर रहे हैं जिसमें अब तेज़ी आ गयी है।
अमरीका को यह अवसर इस लिए भी मिल गया है क्योंकि इराक़ के अंतरिम प्रधानमंत्री आदिल अब्दुल मेहदी ने भी अब ज़िम्मेदारी उठाने से पल्ला झाड़ लिया है। आदिल अब्दुल मेहदी ने कहा है कि अब वह प्रधानमंत्री की ज़िम्मेदारी नहीं उठा सकते और किसी मंत्री को अंतरिम प्रधानमंत्री बना दिया जाए। इसके साथ ही उन्होंने संसद से कहा है कि वह फिर से चुनाव की तैयारी करे उधर इराक़ी राष्ट्रपति बरहम सालेह ने किसी नये प्रत्याशी की तलाश शुरु कर दी है।
यह हालात, इराक़ पर नज़र गड़ाए अमरीका के लिए निश्चित रूप से एक अवसर है जिसे वह अपने हित साधने के लिए इस्तेमाल करना चाहता है। इराक़ के हालात पर नज़र रखने वाले टीकाकारों का मानना है कि इराक़ में राजनीतिक संकट जितना लंबा होगा, अमरीका को उससे उतना ही फायदा होगा।
यही वजह है कि अमरीकी अधिकारी, इराक़ में सरकार गठन की प्रक्रिया को लंबा करने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि इराक़ में अमरीकी सैनिकों को बाहर निकालने का कानून संसद में पारित हो चुका है अब इराक़ में सरकार गठन में जितना देरी होगी उतना ही अमरीका को इराक़ से न निकालने का बहाना बनाने के लिए समय मिलेगा। यही वजह है कि अमरीकी अधिकारी, इराक़ी कुर्दिस्तान को भड़काने के लिए पूरा ज़ोर लगा रहे हैं। इराक़ी कुर्दिस्तान की सत्ताधारी पार्टी के प्रमुख मसऊद बारेज़ानी ने मुहम्मद तौफीक द्वारा सरकार बनाने में अपनी असमर्थता की घोषणा पर खुल कर खुशी तक ज़ाहिर की है।
दर अस्ल अमरीकी , इराक़ में राजनीतिक शून्य पैदा करना चाहते हैं ताकि इस तरह से राजनीतिक संकट पैदा हो और उसके परिणाम में अशांति फैले और फिर अमरीका को कोई इस देश से निकालने वाला न रहे और अमरीका को इराक़ में जमे रहने का मौक़ा मिल जाए।
अमरीका अपने मक़सद को पूरा करने के लिए बड़ी तेज़ी से दाइश के आतंकवादियों को इराक़ में फैला रहा है। बहुत सी रिपोर्टों में कहा गया है कि अमरीका, कई हज़ार आतंकवादियों को सीरिया से इराक़ पहुंचा चुका है और यही वजह है कि इराक़ में फिर से दाइश के हमले शुरु हो गये हैं। Q.A.