सामर्रा में दाइश के ख़िलाफ़ कार्यवाही शुरु, 7 हुए ढेर
इराक़ में तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश की ख़तरनाक गतिविधियों को रोकने के लिए स्वयंसेवी बल हश्दुश शाबी का सुरक्षा ऑप्रेशन शुरु हो गया है।
इरना के मुताबिक़, हश्दुश शाबी की कमान ने एक बयान में बताया कि यह ऑप्रेशन शनिवार को उत्तरी इराक़ के सामर्रा शहर में शुरु हुआ। यह कार्यवाही सामर्रा शहर के पश्चिमी भाग में स्थित तआवुन, बूसुवैलह, मआमिल और सबीहात इलाक़ों में दाइश के तत्वों की गतिविधियों की सूचना मिलने पर शुरु हुयी।
इस बयान में आया हैः हश्दुश शाबी की दाइश के तत्वों को ढूंढ निकालने की कार्यवाही शुरु हो गयी थी।
पिछले दो दिन में उत्तरी इराक़ के नैनवा और और पूर्वी प्रांत दियाला में हश्दुश शाबी की दाइश के तत्वों से लड़ाई हुयी।
गुरुवार को हश्दुश शाबी ने नैनवा प्रांत के दक्षिण-पश्चिमी भाग में दाइश के हमले को नाकाम बनाया। इस दौरान दाइश के तत्वों ने नैनवा के दक्षिण-पश्चिम में स्थित अलहज़र सड़क से घुसपैठ करने की कोशिश की जिसे हश्दुशशाबी ने नाकाम बना दिया।
उधर दियाला प्रांत में इराक़ी फ़ाइटर जेट ने आतंकियों के ठिकाने पर कार्यवाही की जिसमें 7 आतंकी मारे गए।(MAQ/N)