जर्मनी ने किया हिज़बुल्लाह को प्रतिबंधित
वाइट हाउस की नीतियों का अनुसरण करते हुए जर्मनी ने इस देश में हिज़बुल्लाह की गतविधियों पर रोक लगा दी है।
वाइट हाउस की नीतियों का अनुसरण करते हुए जर्मनी ने इस देश में हिज़बुल्लाह की गतविधियों पर पूरी तरह से रोक लगा दी है।
जर्मनी ने गुरूवार को लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आन्दोलन हिज़बुल्लाह की गतिविधियों पर रोक लगाने का आदेश जारी करते हुए उसे एक आतंकवादी संगठन घोषित किया है। अबतक जर्मनी में हिज़बुल्लाह की सैनिक शाखा की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा हुआ था किंतु उसकी राजनैतिक शाखा को गतिविधियों की आज्ञा थी। हिज़बुल्लाह की राजनैतिक शाखा, जर्मनी में अधिकार अवैध ज़ायोनी शासन की अत्याचारपूर्ण नीतियों का विरोध किया करती रहती थी।
याद रहे कि अमरीकी राष्ट्रपति के सलाहकार रिचर्ड गर्नल ने सिंतंबर 2019 को जर्मनी की सरकार से मांग की थी कि वह भी अपने देश में ब्रिटेन तथा हालैण्ड की ही भांति लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आन्दोलन हिज़बुल्लाह की गतिविधियों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाए। ज्ञात रहे कि पश्चिमी एशिया के आतंकवादी गुटों से संघर्ष में हिज़बुल्लाह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है और उसे लेबनान में बहुत लोकप्रियता प्राप्त है।