आतंकवादियों के हाथों मारे गए 9 सीरियन सैनिक
May ०४, २०२० १७:५५ Asia/Kolkata
आतंकवादियों ने हमला करके सीरिया के 9 सैनिकों की हत्या कर दी।
सीरिया के गृहमंत्रालय ने घोषणा की है कि दरआ प्रांत के पश्चिमी क्षेत्र में आतंकवादियों ने सोमवार को देश के सुरक्षाबलों के ठिकाने पर हमला कर दिया। यह हमला दरआ के "अलमज़ीरीब" क्षेत्र में किया गया। आतंकवादियों के इस हमले में सीरिया की सेना के 9 जवान मारे गए। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार आतंकवादियों ने पहले सुरक्षा बलों के कुछ सदस्यों का अपहरण कर लिया और बाद में उनकी हत्या करके उन्हें क्षेत्र में फेंक दिया।
ज्ञात रहे कि अमरीका और सऊदी अरब का समर्थन प्राप्त आतंकवादी गुटों ने सन 2011 से सीरिया में अशांति उत्पन्न कर रखी है। सीरिया ने ईरान के सैन्य सलाहकारों और रूस के समर्थन से काफ़ी हद तक अपने देश से आतंकवादियों का सफाया कर दिया है।
टैग्स