अमेरिका अपना रवैया बदले, दादागीरी का दौर गयाः मुक्तदा सद्र
इराक़ में सद्र धड़े के प्रमुख मुक़्तदा सद्र ने आतंकी अमेरिकी सैनिकों के इराक़ से निकल जाने पर बल दिया है।
इराक़ी समाचार साइट “बग़दाद अल-यौम” की रिपोर्ट के मुताबिक़, इराक़ के सद्र धड़े के प्रमुख मुक़्तदा सद्र ने एक बयान जारी करके यह कहा है कि, अमेरिका की हमेशा यह कोशिश रहती है कि सभी को आतंकवादियों की तरह, युद्ध और नरसंहार के ज़रिए अपने सामने झुका ले। उन्होंने कहा कि अमेरिका के केवल एक ही उद्देश्य है और वह यह है कि वह पूरी दुनिया पर अपना प्रभुत्व बढ़ाना चाहता है। मुक्तदा सद्र ने कहा कि, अमेरिका सभी के साथ अहंकार के साथ बर्ताव करता है। उन्होंने कहा कि अमेरिका को चाहिए कि अपने रवैये को बदले, क्योंकि अब उसकी दादागिरी का दौर ख़त्म हो चुका है।
उल्लेखनीय है कि अमेरिका के एक कायराना हमले में आतंकवाद के ख़िलाफ़ युद्ध के योद्धा शहीद जनरल क़ासिम सुलेमानी और इराक़ के स्वयंसेवी बल हश्दुश्शाबी के कमांडर अबू मेहदी अल-मोहन्दिस की शहादत के बाद इराक़ी संसद ने 5 जनवरी को अमेरिका के आतंकी सैनिकों के इराक़ से निकल जाने के समर्थन में एक प्रस्ताव पूर्ण बहुमत से पारित किया है। इराक़ी जनता ने भी 25 जनवरी को अमेरिका के ख़िलाफ़ मिलयन मार्च निकालकर, यह मांग की थी कि उनके देश से अमेरिका के आतंकी सैनिक जल्द बाहर निकाल जाएं। बता दें कि 10 जून को बग़दाद और वॉशिंग्टन, अमेरिकी सैनिकों के इराक़ छोड़ने को लेकर एक बैठक करने वाले हैं। (RZ)