इराक़ः अमरीका की अत्ताजी छावनी पर राकेट हमला
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i88220-इराक़ः_अमरीका_की_अत्ताजी_छावनी_पर_राकेट_हमला
इराक़ में राजधानी बग़दाद के उत्तर में स्थित अमरीका की अत्ताजी छावनी पर राकेटों से हमला हुआ है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १४, २०२० ०२:४६ Asia/Kolkata
  • इराक़ः अमरीका की अत्ताजी छावनी पर राकेट हमला

इराक़ में राजधानी बग़दाद के उत्तर में स्थित अमरीका की अत्ताजी छावनी पर राकेटों से हमला हुआ है।

अरबी मीडिया में यह ब्रेकिंग न्यूज़ आई है जबकि ब्योरा सामने नहीं आ सका है।

घटना के बारे में बस यह जानकारी मिली है कि अज्ञात दिशा से अत्ताजी छावनी पर राकेट फ़ायर किए गए जिनमें एक राकेट, छावनी के उस भाग के क़रीब गिरा है जहां अमरीकी सैनिक तैनात हैं। यह जानकारी नहीं मिली है कि राकेट हमले से कोई नुक़सान हुआ है या नहीं।

इराक़ के सुरक्षा सूचना आयोग ने भी कहा कि अत्ताजी छावनी पर राकेट हमला हुआ है। आयोग का कहना है कि संभावित रूप से यह राकेट हमला बग़दाद के उत्तर में अन्नस्र प्रतिष्ठानों की जगह से किया गया है।

अत्ताजी छावनी बग़दाद के 27 किलोमीटर उत्तर में स्थित है। आतंकवाद से संघर्ष के लिए इराक़ी फ़ोर्सेज़ को ट्रेनिंग देने के बहाने अमरीकी सैनिक इस छावनी में तैनात हैं।