उत्तरी सीरिया में भीषण धमाका, 4 हताहत और घायल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i92101-उत्तरी_सीरिया_में_भीषण_धमाका_4_हताहत_और_घायल
उत्तरी सीरिया के रक़्क़ा इलाक़े में एक मोटर साइकिल में रखे गए विस्फोटक पदार्थ के ज़रिए हुए धमाके में 4 आम नागरिक हताहत और घायल हुए हैं।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Nov ०४, २०२० १०:४८ Asia/Kolkata
  • उत्तरी सीरिया में भीषण धमाका, 4 हताहत और घायल

उत्तरी सीरिया के रक़्क़ा इलाक़े में एक मोटर साइकिल में रखे गए विस्फोटक पदार्थ के ज़रिए हुए धमाके में 4 आम नागरिक हताहत और घायल हुए हैं।

समाचार चैनल लेबनान-24 की रिपोर्ट के मुताबिक़, उत्तरी सीरिया के रक़्क़ा के तेल अबीज़ शहर के उपनगरीय इलाक़े में एक मोटर साइकिल में रखे गए विस्फोटक पदार्थ के ज़रिए हुए भीषण धमाके में एक आम नागरिक की मौक़े पर ही मौत हो गई है जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल होने वालों में एक छोटा बच्चा भी शामिल है। अभी तक इस धमाके की ज़िम्मेदारी किसी व्यक्ति या गुट ने नहीं ली है।

उल्लेखनीय है कि अमेरिका और कुछ अरब देशों के समर्थक आतंकियों को लगातार सीरिया में इस देश की सेना से मिल रही हार से बौखलाए तकफ़ीरी आतंकवादी गुट और उनके समर्थक शासन लगातार सीरिया के विभिन्न इलाक़ों में आतंकी कार्यवाहियां अंजाम दे रहे हैं। इन सभी आतंकवादी कार्यवाहियों में ज़्यादातर सीरिया की आम जनता को निशाना बनाया जा रहा है। जानकारों का मानना है कि इस तरह की आतंकवादी कार्यवाहियां करके आतंकी गुट और उनके समर्थक शासन सीरिया की जनता में भय का माहौल पैदा करना चाहते हैं। साथ ही सीरिया सेना और स्वयंसेवी बलों के हाथों लगातार मिल रही पराजय से अपनी खिसयाहट को मिटाना चाहते हैं। (RZ)