यूएई की अमरीका से गुहार, हम ईरान से युद्ध नहीं चाहते!
यूएई ने अमरीका से कहा है कि वह ईरान के साथ युद्ध नहीं चाहता।
यूएई के विदेश सचिव अनवर क़रक़ाश ने यह पूछे जाने पर कि जो बाइडन के लिए उनका संदेश क्या है? कहा कि मेरा सब से पहला संदेश यह है कि हम अंतिम चीज़ जो चाहते हैं वह ईरान के साथ युद्ध है।
अनवर क़रक़ाश ने कहा कि अस्ल में हम ईरान के पड़ोस में हैं, हालांकि ईरान के साथ हमारे गंभीर मतभेद हैं लेकिन यह सारे विवादों को राजनीतिक और कूटनयिक रास्तों से हल किया जाना चाहिए।
याद रहे हालिया वर्षों में यूएई और ईरान मे बीच संबंध तनावग्रस्त रहे और यूएई व इस्राईल के मध्य संबंध के बाद तनाव में वृद्धि हो गयी यहां तक कि मिडिल ईस्ट आई ने लिखा था कि ईरान ने सीधे रूप से यूएई के क्राउन प्रिंस से संपर्क करके कहा है कि अगर उसके खिलाफ कोई सैन्य कार्यवाही हुई तो वह यूएई पर हमला कर देगा।
हालिया दिनों में विशेषज्ञ आशंका प्रकट कर रहे हैं कि ट्रम्प, जाते जाते हालात खराब करने के लिए परशियन गल्फ में युद्ध छेड़ सकते हैं। Q.A.
ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए