अब सीरिया में अमेरिकी सैन्य छावनी पर रॉकेट हमला
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i93180-अब_सीरिया_में_अमेरिकी_सैन्य_छावनी_पर_रॉकेट_हमला
सीरिया में मानवाधिकारों पर नज़र रखने वाले संगठन ने सूचना दी है कि उत्तरी सीरिया के दैरुज़्ज़ूर इलाक़े के उपनगरीय क्षेत्र में स्थित अमेरिकी सैन्य छावनी पर रॉकेट हमला हुआ है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec १८, २०२० ०७:४५ Asia/Kolkata
  • अब सीरिया में अमेरिकी सैन्य छावनी पर रॉकेट हमला

सीरिया में मानवाधिकारों पर नज़र रखने वाले संगठन ने सूचना दी है कि उत्तरी सीरिया के दैरुज़्ज़ूर इलाक़े के उपनगरीय क्षेत्र में स्थित अमेरिकी सैन्य छावनी पर रॉकेट हमला हुआ है।

समाचार एजेंसी फ़ार्सी की रिपोर्ट के मुताबिक़, सीरिया में मानवाधिकारों पर नज़र रखने वाले संगठन ने रिपोर्ट दी है कि सीरिया के दैरुज़्ज़ूर इलाक़े के उपनगरीय क्षेत्र में स्थित अलउमर आयल फील्ड में अमेरिकी सैन्य छावनी पर अज्ञात गुट की ओर से रॉकेट हमला किया गया है। हमला होते ही अमेरिकी सेना और उसकी समर्थित सीरियन कुर्द डेमोक्रेटिक फोर्से तुरंत अलर्ट हो गईं। सैन्य छावनी के पास स्थित अलउमर आयल फील्ड के पास सुरक्षा बढ़ा दी गई।

इस हमले से होने वाले नुकसान के बारे में अमरीका ने कोई जानकारी नहीं दी है। सीरिया में अमरीकी सैनिक इस देश की बिना अनुमति के छावनी बना कर रह रहे हैं। सीरिया सरकार का कहना है कि अमरीका उसके तेल को चुरा रहा है और इसी लिए वह सीरिया में मौजूद है। संयुक्त राष्ट्र संघ में सीरिया के स्थाई प्रतिनिधि ने भी अपने देश से अमरीकी सैनिकों की गैर कानूनी उपस्थिति को यथाशीघ्र खत्म किये जाने की बारम्बार मांग की है।

दूसरी ओर दैरुज़्ज़ूर प्रांत के विभिन्न इलाक़ों की जनता ने अबू हम्माम नामक क़स्बे में अमेरिका और उसके एजेंटों द्वारा किए जाने वाले अपराधों के ख़िलाफ़ जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी अपने देश से आतंकी अमेरिकी सेना और उसके एजेंटों के निकल जाने की मांग कर रहे थे। दैरुज़्ज़ूर के लोगों का कहना है कि पूर्वी सीरिया के अल-जज़ीरा इलाक़े से अमेरिका समर्थित सशस्त्र बलों ने विभिन्न बहानों से दसियों युवाओं का अपहरण कर लिया है। प्रदर्शनकारियों ने उन युवाओं की तुरंत रिहाई की भी मांग की। (RZ)

ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए