यमन को लेकर ईरान के ख़िलाफ़ अमरीका का फिर वही इल्ज़ाम...
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i95762-यमन_को_लेकर_ईरान_के_ख़िलाफ़_अमरीका_का_फिर_वही_इल्ज़ाम...
अमरीकी विदेश मंत्री ने इस्लामी गणतंत्र ईरान के ख़िलाफ़ एक बार फिर बेबुनियाद इल्ज़ाम दोहराया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ०३, २०२१ ०४:२५ Asia/Kolkata
  • यमन को लेकर ईरान के ख़िलाफ़ अमरीका का फिर वही इल्ज़ाम...

अमरीकी विदेश मंत्री ने इस्लामी गणतंत्र ईरान के ख़िलाफ़ एक बार फिर बेबुनियाद इल्ज़ाम दोहराया।

फ़ार्स न्यूज़ के मुताबिक़, एंटनी ब्लिंकन ने एक बयान में जो यमन की प्रतिरोध फ़ोर्स के 2 कमांडरों पर पाबंदी लगाने के बारे में जारी हुआ, यमन पर सऊदी अरब के 6 साल से जारी हमलों का ज़िक्र किए बिना दावा किया कि ईरान की वजह से यमन में तनाव बढ़ रहा है।

उन्होंने ईरान पर नाकाबंदी से घिरे यमन को हथियार भेजने का इल्ज़ाम लगाया और दावा किया कि यमनी, ईरानी हथियारों, सूचनाओं, ट्रेनिंग और समर्थन से ऐसे हमले कर रहे हैं जिससे सऊदी अरब की मूल रचनाओं को ख़तरा है।

अमरीका, हालिया बरसों में यूएई और सऊदी अरब सहित दूसरे घटकों के साथ इस्लामी गणतंत्र ईरान पर यमन को हथियार भेजने का इल्ज़ाम लगाता रहा है। यह इल्ज़ाम अस्ल में यमनी सेना और स्वयंसेवी बल के मुक़ाबले में सऊदी गठबंधन की हार को छिपाने के लिए लगाते जाते हैं।

ग़ौरतलब है कि अमरीका ने मंगलवार की रात को यमनी राष्ट्र व सरकार के ख़िलाफ़ दुश्मनी के क्रम में, इस देश की प्रतिरोध फ़ोर्स के 2 कमांडरों पर पाबंदी लगा दी। यह ऐसी हालत में है कि अमरीका, यमन के ख़िलाफ़ सऊदी गठबंधन की ओर से थोपी गयी जंग का मुख्य  रूप से समर्थन कर रहा है।

यमनी फ़ोर्सेज और स्वयंसेवी बल, देश की बेगुनाह जनता के नरसंहार में हमलावर सऊदी गठबंधन के साथ अमरीका के सहापराधी होने को साबित करने वाले दस्तावेज़, कई बार छाप चुके हैं। (MAQ/N) 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए