इराक़ में अमरीकी सैनिकों पर फिर हुए हमले
इराक़ के स्थानीय सूत्रों ने रिपोर्ट दी है कि नासेरिया में अमरीकी सेना के एक कारवां को निशाना बनाया गया है।
फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ के स्थानीय सूत्रों ने रविवार की सुबह अमरीकी सैनिकों के एक कान्वाए पर हमले की ख़बर दी है।
साबेरीन न्यूज़ चैनल ने ब्रेकिंग न्यूज़ देते हुए लिखा कि नासेरिया क्षेत्र में सड़क के किनारे लगे बम से अमरीकी सैनिकों के कान्वाए को निशाना बनाया गया।
इस सूत्र ने कुछ मिनट बाद ही दूसरे हमले की भी ख़बर दी और कहा कि ज़ीक़ार प्रांत की सब्बा रिफ़ाइनरी के निकट उसी रास्ते पर अमरीका के एक अन्य कान्वाए के रास्ते में बम धमाका हुआ।
अमरीकी गठबंधन ने अभी तक हमले पर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है और अभी तक किसी इराक़ी गुट या व्यक्ति ने हमले की ज़िम्मेदारी भी स्वीकार नहीं की है।
अभी तक यह भी पता नहीं चल सका है कि इस हमले में कितना नुक़सान हुआ। हालिया दिनों में इराक़ में अमरीकी सैनिकों पर हमले तेज़ हो गये हैं। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए