इस्राईल, फ़िलिस्तीनी बच्चों को हत्यारा हैः क़तर
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i99540-इस्राईल_फ़िलिस्तीनी_बच्चों_को_हत्यारा_हैः_क़तर
क़तर के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने ग़ज्ज़ा पट्टी के ख़िलाफ़ ज़ायोनी शासन की हालिया लड़ाई को असमान बताते हुए कहा है कि इस्राईल एक क़ब्ज़ा करने वाला शासन है, जो बच्चों और निर्दोषों की हत्या करता है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
May ३१, २०२१ १८:१४ Asia/Kolkata
  • इस्राईल, फ़िलिस्तीनी बच्चों को हत्यारा हैः क़तर

क़तर के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने ग़ज्ज़ा पट्टी के ख़िलाफ़ ज़ायोनी शासन की हालिया लड़ाई को असमान बताते हुए कहा है कि इस्राईल एक क़ब्ज़ा करने वाला शासन है, जो बच्चों और निर्दोषों की हत्या करता है।

क़तर की विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता लूलुआ अल-ख़ातिर ने रविवार को स्काई न्यूज़ से बात करते हुए कहाः जो कुछ ग़ज्ज़ा पट्टी में हुआ है, वह एक ऐसी सेना का असमान युद्ध था, जिसके पास परमाणु हथियार हैं। उन्होंने इस्राईली हमलों में शहीद होने वाले ग़ज्ज़ा के बच्चों की तस्वीरें दिखाते हुए कहाः यह बच्चे जो मारे गए हैं, फ़िलिस्तीनी थे और हमास के सदस्य भी नहीं थे।

उन्होंने इस्राईली सैनिकों के हाथों मारी गई एक अमरीकी कार्यकर्ता की तस्वीर भी दिखाई और कहाः ऐसा सिर्फ़ फ़िलिस्तीनियों के साथ नहीं हो रहा है। क्या आप को अमरीकी कार्यकर्ता राशेल कोरी याद हैं, जिन्हें इस्राईली सनिकों ने 2003 में मार डाला था? वे पत्रकारों की हत्याएं करते हैं ताकि उनकी आवाज़ दबा सकें।

ग़ज्ज़ा पट्टी में फ़िलिस्तीनियों की वर्तमान स्थिति के बारे में अल-ख़ातिर ने कहाः बुनियादी तौर पर यह क़ब्ज़ा करना है और वर्तमान में इस्राईल अंतिम साम्राज्यवादी शक्ति है। ग़ज्ज़ा पट्टी पर इस्राईल के हालिया 11 दिन के हमलों में 288 फ़िलिस्तीनी शहीद और 8900 ज़ख़्मी हो गए थे। msm

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए