अमेरिका की राजधानी में भीषण गोलीबारी, मासूम बच्ची हताहत, पांच घायल
(last modified Sun, 18 Jul 2021 08:08:53 GMT )
Jul १८, २०२१ १३:३८ Asia/Kolkata
  • अमेरिका की राजधानी में भीषण गोलीबारी, मासूम बच्ची हताहत, पांच घायल

अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी अचानक हुई गोलीबारी से दहशत फैल गई है। इस गोलीबारी में एक हताहत और कम से कम पांच घायल हुए हैं।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में शुक्रवार रात एक हथियारबंद बदमाश ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। फायरिंग में एक छह साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई है। वहीं फायरिंग में पांच और लोगों के घायल होने की भी सूचना है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फायरिंग का यह घटना दक्षिण-पूर्वी वाशिंगटन के कांग्रेस हाइट्स क्षेत्र में हुई है। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर पुलिस चौकी भी है। घटना शुक्रवार रात 11 बजे के बाद की है। फायरिंग करने वाले की अभी तक गिरफ़्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस घटना का वीडियो जारी करने वाली है। पुलिस ने आरोपी के बारे में जानकारी देने वाले को 60 हज़ार डॉलर देने का ऐलान किया है।

ग़ौरतलब है कि, अमेरिका में हर साल फ़ायरिंग में हज़ारों लोग मरते और घायल होते हैं। अमेरिका में क़रीब 27 से 30 करोड़ लोगों के पास बंदूक़ और राइफ़ल जैसे हथियार हैं। अमेरिका में शायद ही कोई दिन ऐसा हो जब फ़ायरिंग की घटना न होती हो। वहीं अमरीकी में हथियार विरोधी संगठन वर्षों से हथियारों पर नियंत्रण और उसपर रोक लगाने के संबंध में क़ानून बनाने की मांग कर रहे हैं लेकिन हथियार बनाने वाली कंपनियों के मालिक, अमरीकी कांग्रेस और सरकार में प्रभाव रखते हैं इस लिए इस सिलसिले में कोई प्रभावशाली क़ानून आजतक नहीं बन पाया है। (RZ)

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए