अफ़ग़ानिस्तान और अमेरिका ने तालेबान के हमलों की भर्त्सना की
https://parstoday.ir/hi/news/world-i102324-अफ़ग़ानिस्तान_और_अमेरिका_ने_तालेबान_के_हमलों_की_भर्त्सना_की
अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति और अमेरिकी विदेशमंत्री ने एक दूसरे से टेलीफ़ोनी वार्ता की जिसमें अमेरिकी विदेशमंत्री ने कहा है कि वाशिंग्टन काबुल सरकार के प्रति वचनों के प्रति वचनबद्ध है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०४, २०२१ १७:०१ Asia/Kolkata
  • अफ़ग़ानिस्तान और अमेरिका ने तालेबान के हमलों की भर्त्सना की

अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति और अमेरिकी विदेशमंत्री ने एक दूसरे से टेलीफ़ोनी वार्ता की जिसमें अमेरिकी विदेशमंत्री ने कहा है कि वाशिंग्टन काबुल सरकार के प्रति वचनों के प्रति वचनबद्ध है।

अमेरिकी विदेशमंत्रालय ने एक विज्ञप्ति जारी करके बताया है कि दोनों पक्षों ने इस टेलीफ़ोनी वार्ता में तालेबान के हमलों की भर्त्सना की और शांति प्रक्रिया के तेज़ करने पर बल दिया।

अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति मोहम्मद अशरफ ग़नी ने कहा है कि इस समय इस देश की जो स्थिति है उसका कारण उतावलेपन में अमेरिकी सैनिकों के पूरे क्षेत्र से निकलने का निर्णय है।

उन्होंने कहा कि हमें गत तीन महीनों से ऐसी स्थिति का सामना है जिसके बारे में हमने सोचा भी नहीं था। उन्होंने कहा कि इस समय जो स्थिति है उसका कारण अफगानिस्तान से अचानक अमेरिकी सैनिकों के निकलने का फैसला है।

इसी प्रकार मोहम्मद अशरफ ग़नी ने वाशिंग्टन को सावधान किया है कि अफगानिस्तान से पूरे अमेरिकी सैनिकों के निष्कासन के परिणाम निकलेंगे। उन्होंने कहा कि इस देश की सरकार ने अमेरिकी सरकार के समर्थन से एक कार्यक्रम तैयार किया है जिसकी वजह से अगले 6 महीनों में अफ़गानिस्तान में तनाव कम हो जायेंगे।

ज्ञात रहे कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने वचन दिया है कि इस वर्ष 11 सितंबर से पहले समस्त अमेरिकी सैनिक अफगानिस्तान से निकल जायेंगे। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए