अमेरिकी ध्वज उतार लिया गया
काबुल पर तालेबान का नियंत्रण हो जाने के बाद अमेरिकी दूतावास से इस देश के झंडे को उतार लिया गया।
सीएनएन ने रविवार की रात को घोषणा की है कि काबुल पर तालेबान का नियंत्रण हो जाने के बाद अमेरिकी दूतावास की इमारत से अमेरिकी ध्वज को उतार लिया गया।
इसी प्रकार दूतावास के अधिकांश कूटनयिकों व कर्मचारियों को काबुल हवाई अड्डे पर स्थानांतरित कर दिया गया है। इसी प्रकार कुछ सूत्रों ने काबुल हवाई अड्डे पर आग लगने की भी सूचना दी है।
इसी बीच अमेरिकी विदेशमंत्री ने कहा है कि पेंटागन काबुल विमान भेजने के प्रयास में है ताकि अमेरिकी कूटनयिकों को सीधे अमेरिका की सैन्य छावनी में स्थानांतरित किया जाये।
अफगानिस्तान के बहुत से अधिकारी और इस देश के लोगों का मानना है कि अफगानिस्तान की वर्तमान स्थिति अमेरिका की विफल नीतियों का परिणाम है।
ज्ञात रहे कि अमेरिका और उसके घटक देशों के सैनिक 20 वर्षों तक अफगानिस्ताना में मौजूद रहे परंतु आतंकवाद, आतंकवाद में विस्तार, अतिवाद और मादक पदार्थों की खेती व तस्करी और दसियों हज़ार अफगान नागरिकों की हत्या उसकी असाधारण तस्करी में वृद्धि के अलावा कुछ नहीं मिकला। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!