तालेबान ने की अमेरिकियों की ठोकाई, पेंटागन ने जताई चिंता
https://parstoday.ir/hi/news/world-i102922-तालेबान_ने_की_अमेरिकियों_की_ठोकाई_पेंटागन_ने_जताई_चिंता
काबुल में तालेबान द्वारा अमेरिकियों की पिटाई पर अमेरिकी रक्षामंत्रालय पेंटागन ने चिंता जताई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २१, २०२१ ०४:३६ Asia/Kolkata
  • तालेबान ने की अमेरिकियों की ठोकाई, पेंटागन ने जताई चिंता

काबुल में तालेबान द्वारा अमेरिकियों की पिटाई पर अमेरिकी रक्षामंत्रालय पेंटागन ने चिंता जताई है।

पेंटागन के प्रवक्ता जॉन कर्बी ने कहा कि काबुल में तालेबान द्वारा अमेरिकियों की पिटाई पर आधारित जो रिपोर्टें प्राप्त हुई हैं वे चिंजाजनक और अस्वीकार्य हैं। उन्होंने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि हम इन रिपोर्टों पर ध्यान दे रहे हैं और वे बहुत चिंताजनक हैं और उन्हें सूचित कर दिया है कि यह कार्य स्वीकार्य नहीं है।

कुछ अमेरिकी संचार माध्यमों ने सूचना दी थी कि इस देश के रक्षामंत्री ने अमेरिकी सांसदों से कहा था कि पेंटागन को यह सूचना मिली है कि तालेबान ने काबुल में अमेरिकियों को मारा- पीटा है।

इसी प्रकार पेंटागन के प्रवक्ता जॉन कर्बी ने कहा है कि अलक़ायदा अफगानिस्तान में मौजूद है और हम जानते हैं कि दाइश और अलकायदा दोनों अफगानिस्तान में मौजूद हैं परंतु उनकी उपस्थिति व्यापक व अधिक नहीं है।

उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में अलकायदा की उपस्थिति 20 साल पहले की तरह नहीं है कि अमेरिका के लिए ख़तरा हो। पेंटागन के प्रवक्ता जॉन कर्बी ने दावा किया कि अफगानिस्तान में हमारा लक्ष्य अलक़ायदा को खत्म करना और उसे अमेरिका पर हमला करने से रोकना था और हम यह कार्य अंजाम देने में सफल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि काबुल हवाई अड्डे की सुरक्षा अमेरिकी सैनिकों की ज़िम्मेदारी है और यह काम जारी है और काबुल हवाई अड्डा सुरक्षित है और उससे बड़े पैमाने पर उड़ानें जारी हैं।

शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने पत्रकारों से वार्ता में कहा था कि हर अमेरिकी को हम उसके घर तक पहुंचायेंगे जो अपने घर वापस आना चाहता है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि हम यह वचन नहीं दे सकते कि अंतिम परिणाम क्या होगा। इसी प्रकार बाइडन ने अभी हाल ही में कहा था कि हमारा मिशन अफगानिस्तान में डेमोक्रेसी स्थापित करना नहीं था।

उन्होंने कहा था कि हम सबको यह बताना चाहते हैं कि हम किस तरह वहां पहुंचे और अफगानिस्तान में अमेरिका के हित क्या हैं? उन्होंने कहा कि हम लगभग 20 साल पहले कुछ निर्धारित लक्ष्यों के साथ अफगानिस्तान गये थे जैसे उन लोगों को गिरफ्तार करना जो लोग 11 सितंबर के हमले के लिए ज़िम्मेदार थे और इस बात से इतमीनान हासिल करने के लिए कि अलकायदा अफगानिस्तान में अपना ठिकाना बनाकर दोबारा अमेरिका पर हमला न कर सके।

उन्होंने कहा कि हमने यह कार्य अंजाम दिया। हमने अलकायदा को अफगानिस्तान में बहुत कमज़ोर कर दिया और कभी भी ओसामा बिना लादेन को ढ़ूंढ़ने से पीछे नहीं हटे और उसे ढ़ूढ लिया और यह कार्य एक दशक पहले अंजाम पाया। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में हमारा वही हित है जो हमेशा था और वह दोबारा अमेरिका पर आतंकवादी हमले को रोकना। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए