तालेबान इस समय भी एक आतंकवादी गुट हैः अमेरिका
https://parstoday.ir/hi/news/world-i102934-तालेबान_इस_समय_भी_एक_आतंकवादी_गुट_हैः_अमेरिका
अमेरिकी विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि इस समय भी तालेबान को एक आतंकवादी गुट के रूप में पहचाना जाता है और इस गुट के खिलाफ प्रतिबंध एक हथकंडा है जो वाशिंग्टन के पास है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २१, २०२१ १०:२२ Asia/Kolkata
  • तालेबान इस समय भी एक आतंकवादी गुट हैः अमेरिका

अमेरिकी विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि इस समय भी तालेबान को एक आतंकवादी गुट के रूप में पहचाना जाता है और इस गुट के खिलाफ प्रतिबंध एक हथकंडा है जो वाशिंग्टन के पास है।

समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस से जब एक पत्रकार ने तालेबान के मुकाबले में हथकंडे के संबंध में पूछा तो उसके जवाब में उन्होंने कहा कि हमारे पास कई हथकंडे हैं और अभी भी तालेबान एक आतंकवादी गुट है।

उन्होंने कहा कि तालेबान को प्रोत्साहित और दंडित करने दोनों प्रकार के हथकंडे हमारे पास हैं ताकि तालेबान को अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पालन करने और अफगान लोगों के अधिकारों का ध्यान रखने के लिए बाध्य कर सकें किन्तु आतंकवाद की सूची में नाम रखने का एक अन्य हथकंडा है जिसका हम प्रयोग करेंगे।

ज्ञात रहे कि अमेरिकी विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता के बयान के विपरीत अफगानी तालेबान का नाम आतंकवाद की सूची में नहीं है बल्कि पाकिस्तानी तालेबान का नाम आतंकवाद की सूची में है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए