काबुल में विस्फोट कई हताहत, 3 अमरीकी सैनिक घायल
https://parstoday.ir/hi/news/world-i103112-काबुल_में_विस्फोट_कई_हताहत_3_अमरीकी_सैनिक_घायल
अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में एयरपोर्ट के क़रीब भीषण धमाका हुआ जिसके बाद फ़ायरिंग की आवाज़ें सुनाई दीं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २६, २०२१ १४:५७ Asia/Kolkata
  • काबुल में विस्फोट कई हताहत, 3 अमरीकी सैनिक घायल

अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में एयरपोर्ट के क़रीब भीषण धमाका हुआ जिसके बाद फ़ायरिंग की आवाज़ें सुनाई दीं।

अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल के अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट गुरूवार की शाम विस्फोट हुआ।  इस विस्फोट में मरने वालों की संख्या 13 बताई जा रही है।  मरने वालों में बच्चे और तालेबान के सदस्य भी शामिल हैं।  तालेबान द्वारा काबुल पर नियंत्रण स्थापित करने के बाद वहां पर यह पहला विस्फोट है।

अलजज़ीरा टीवी चैनेल के अनुसार काबुल में गुरूवार को दो विस्फोट हुए जिसमें 3 अमरीकी सैनिक घायल हुए।  पेंटागन ने विस्फोट की पुष्टि की है।  इस विस्फोट में मरने वालों की संख्या 13 बताई जा रही है किंतु साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि मृतकों की संख्या में वृद्धि हो सकती है।  बताया गया है कि मरने वालों में बच्चे और तालेबान के सदस्य भी शामिल हैं।  कुछ संचार माध्यम इन हमलों को आत्मघाती हमले बता रहे हैं।  तालेबान द्वारा काबुल पर नियंत्रण स्थापित करने के बाद वहां पर यह विस्फोट पहली बार हुआ है।  इससे पहले पश्चिमी देशों ने काबुल में आतंकी घटना की संभावना व्यक्त करते हुए अपने नागरिकों को सलाह दी थी कि वे फिलहाल काबुल हवाई अड्डे से दूरी बनाए रखें।

विशेष बात यह है कि यह विस्फोट, अमरीका द्वारा अफ़ग़ानिस्तान से निकलने की अन्तिम तारीख़ 31 अगस्त से कुछ पहले हुआ है हालांकि इसमें तालेबान के कुछ सदस्य भी घायल बताए जा रहे हैं।  काबुल में होने वाले इन विस्फोटों से पहले आज काबुल हवाई अड्डे पर इटली के एक सैन्य विमान पर अज्ञात लोगों ने गोलीबारी की जिसमें दसियों लोग सवार थे।

याद रहे कि इससे पहले पश्चिमी देशों ने काबुल में आतंकी घटना की संभावना व्यक्त करते हुए अपने नागरिकों को सलाह दी थी कि वे फिलहाल काबुल हवाई अड्डे से दूर रहें।सुरक्षा सूत्रों ने मीडिया को बताया है कि धमाका आत्म घाती था और इसमें अब तक कम से कम 15 लोग निशाना बने हैं।