अफ़ग़ानिस्तान, एक गंभीर मानवीय संकट की कगार परःगुटेरेस
संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव का कहना है कि अफ़ग़ानिस्तान के सामने एक बहुत ही गंभीर मानवीय संकट का सामना है।
एंटोनियो गुटेरेस ने एक बयानी जारी करके बताया है कि अफु़ग़ानिस्तान में मानवीय संकट के साथ ही साथ वहां की अर्थव्यवस्था और मूलभूत ढांचा ढहने की कगार पर पहुंच चुका है।
राष्ट्रसंघ के महासचिव के अनुसार वर्तमान समय में अफ़ग़ानिस्तान की आधी जनता को अपना दैनिक जीवन गुज़ारने के लिए मानवीय सहायता की आवश्यकता है। गुटेरेस ने संयुक्त राष्ट्रसंघ के सदस्य देशों से मांग की है कि वे अधिक से अधिक धन उपलब्ध करवाकर अफ़ग़ानिस्तान की जनता की सहायता करें।
राष्ट्रसंघ के महासचिव के इस बयान में कहा गया है कि इस समय अफ़ग़ानिस्तान की महिलाओं, वहां के बच्चों और बूढ़ों को सहायता की बहुत अधिक ज़रूरत है एसे में विश्व समुदाय को आगे आना चाहिए।
ज्ञात रहे कि 20 वर्षों तक अवैध ढंग से रहने के बाद 30 अगस्त को विवश होकर अमरीका को अफ़ग़ानिस्तान से जाना पड़ा। इस दौरान अफ़ग़ानिस्तान की जनता को नाना प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ा। अफ़ग़ानिस्तान के बहुत से लोगों का अब भी यह मानना है कि इस देश और वहां के लोगों की जो स्थिति का उसकी पूरी ज़िम्मेदारी अमरीका पर ही आती है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए