क्या तालेबान को अमरीका औपचारिक रूप से स्वीकार करेगा ?
वाइट हाउस के प्रवक्ता ने कहा है कि तालेबान की सरकार को औपचारिकता देना, परिस्थितियों पर निर्भर करता है।
फ़ार्स समाचार एजेन्सी के अनुसार वाइट हाउस की प्रवक्ता जेन साकी ने मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा है कि तालेबान के नेतृत्व में बनने वाली सरकार को औपचारिकता देने में हमें अभी कोई जल्दी नहीं है।
उधर तालेबान की ओर से अफ़ग़ानिस्तान में अपनी सरकार के विदेश मंत्री, रक्षा मंत्री और गृह मंत्रियों के नामों का एलान कर दिया गया है।तालिबान गुट के एक सूत्र का कहना है कि कैबिनेट के गठन के लिए विचार-विमर्श का काम पूरा हो चुका है और उसके परिणामों की घोषणा जल्द कर दी जाएगी।
तालेबान की नई सरकार को लेकर विश्व के बहुत से देशों में संदेह पाया जाता है। तालेबान के विगत को देखते हुए बहुत से लोग अब भी उनकी बातों पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए