ब्रिटेन के विदेशमंत्री ने पश्चिम की ग़लतियों से उठाया पर्दा
https://parstoday.ir/hi/news/world-i103360-ब्रिटेन_के_विदेशमंत्री_ने_पश्चिम_की_ग़लतियों_से_उठाया_पर्दा
ब्रिटेन के विदेशमंत्री ने कहा है कि जारी वर्ष में काबुल पर तालेबान का नियंत्रण हो जायेगा इसकी संभावना हमें बहुत कम थी। उन्होंने अफग़ान त्रासदी के लिए पश्चिम और नैटो को ज़िम्मेदार करार दिया और कहा कि सोचा यह जा रहा था कि अमेरिका काबुल में अपने सैनिकों को बाकी रखेगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०३, २०२१ १३:०२ Asia/Kolkata
  • ब्रिटेन के विदेशमंत्री ने पश्चिम की ग़लतियों से उठाया पर्दा

ब्रिटेन के विदेशमंत्री ने कहा है कि जारी वर्ष में काबुल पर तालेबान का नियंत्रण हो जायेगा इसकी संभावना हमें बहुत कम थी। उन्होंने अफग़ान त्रासदी के लिए पश्चिम और नैटो को ज़िम्मेदार करार दिया और कहा कि सोचा यह जा रहा था कि अमेरिका काबुल में अपने सैनिकों को बाकी रखेगा।

समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटेन के विदेशमंत्री डोमेनिक रॉब आजकल बड़ी निराशा के साथ इस बात का प्रयास कर रहे हैं ताकि वह अफ़ग़ान त्रासदी की नीतियों की भेंट न चढ़ें।

उन्होंने ब्रिटेन की संसद में विदेश संबंधों की समिति में कहा कि बोरिस जॉन्सन की सरकार और इसी तरह नैटो उन सूचनाओं को रद्द कर रहे थे कि जारी वर्ष में काबुल पर तालेबान का नियंत्रण हो जायेगा।

उन्होंने कहा कि ब्रितानी सेना के पास जो जानकारी थी उसके अनुसार संभावना यह थी कि अगस्त के आखिर तक वह अफगानिस्तान से निकल जायेगी और इस बात की भविष्यवाणी नहीं की गयी थी कि काबुल पर तालेबान का नियंत्रण हो जायेगा।

ब्रिटेन के विदेशमंत्री ने कहा कि यह बात स्पष्ट थी कि तालेबान सत्ता को हाथ में लेना चाहता है परंतु पश्चिम यह नहीं समझता था कि तालेबान इतनी जल्दी सत्ता पर कब्ज़ा कर लेगा और इस संबंध में पश्चिम का आंकलन ग़लत था। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए