तीन साल के बाद अमरीका नामकी कोई चीज़ नहीं होगीः ट्रम्प
अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भविष्यवाणी की है कि आगामी तीन वर्षों में अमरीका का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार डोनाल्ड ट्रम्प ने वाइट हाउस के पूर्व मीडिया प्रभारी Sean Spicer के साथ एक इन्टरव्यू में कहा कि पिछले 8 महीनों से अमरीका बहुत बुरे हालात से गुज़र रहा है। उन्होंने कहा कि अगले तीन वर्षों के दौरान अमरीका का काम तमाम हो जाएगा। ट्रम्प के कथनानुसार अमरीका के आगामी चुनाव में अमरीकियों के लिए यह देश बाक़ी ही नहीं रहेगा।
इसी बीच ट्रम्प ने फिर यह दावा किया है कि सन 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में धांधली की गई है। ट्रम्प अबतक कई बार यह दावा कर चुके हैं कि सन 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में वास्तव में वे ही विजयी रहे थे किंतु इन चुनाव में धांधली कर ली गई। वे कहते हैं कि जो बाइडेन को बेईमानी करके वाइट हाउस पहुंचाया गया है।
हालांकि अमरीका के पूर्व न्यायमंत्री पहले ही कह चुके हैं कि 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में धांधली पर आधारित ट्रम्प का दावा पूरी तरह से निराधार है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए