कोरोना ने लगाई फ़्रांस को 200 अरब यूरो की चपत
https://parstoday.ir/hi/news/world-i104174-कोरोना_ने_लगाई_फ़्रांस_को_200_अरब_यूरो_की_चपत
फ़्रांस के एक मंत्री ने बताया है कि कोरोना महामारी के कारण देश को लगभग 200 अरब यूरों का नुक़सान हुआ है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २७, २०२१ १४:५१ Asia/Kolkata
  • कोरोना ने लगाई फ़्रांस को 200 अरब यूरो की चपत

फ़्रांस के एक मंत्री ने बताया है कि कोरोना महामारी के कारण देश को लगभग 200 अरब यूरों का नुक़सान हुआ है।

फ़्रांस के पब्लिक एक्शन एंड अकाउन्ट्स मिनिस्टर Olivier Dussopt ने सीन्यूज़ टीवी चैनेल से बात करते हुए कहा कि कोरोना या कोविड-19 के फैलने के बाद से पिछले दो वर्षों के दौरान फ़्रांस को कम से कम 200 अरब यूरो की क्षति हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त कारखानों के उत्पादन कार्य के रुकने से भी बहुत आर्थिक क्षति हुई है।  इस फ़्रांसीसी मत्री ने बताया कि देश को मंदी से बचाने के लिए हमने अबतक 165 अरब के सिक्यूरिटी लोग की योजना बनाई है।  उन्होंने कहा कि इससे देश की अर्थव्यवस्था प्रभवित होगी।

ज्ञात रहे कि विश्व के कई देशों को कोरोना के कारण आर्थिक समस्याओं का सामना है।  कोरोना के चलते बहुत से देशों के कारख़ाने, फैक्ट्रियां, एयरलाइन्स और आर्थिक चक्र को चलाने वाले बहुत से काम रुक गए।