हम अपनी क़ब्र ख़ुद ही खोद रहे हैं" एंटोनियो गुटेरस
https://parstoday.ir/hi/news/world-i105450-हम_अपनी_क़ब्र_ख़ुद_ही_खोद_रहे_हैं_एंटोनियो_गुटेरस
राष्ट्रसंघ के महासचिव ने ग्लासको में होने वाले जलवायु परिवर्तन के शिखर सम्मेलन में कहा है कि हम अपनी क़ब्र ख़ुद ही खोद रहे हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०२, २०२१ १०:४१ Asia/Kolkata
  • हम अपनी क़ब्र ख़ुद ही खोद रहे हैं

राष्ट्रसंघ के महासचिव ने ग्लासको में होने वाले जलवायु परिवर्तन के शिखर सम्मेलन में कहा है कि हम अपनी क़ब्र ख़ुद ही खोद रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने ज़मीन को गर्म होने से नियंत्रित न करने में विश्व की कड़ी आलोचना करते हुए देशों का आह्वान किया है कि वे हर पांच साल में एक बार के बजाये हर साल जलवायु परिवर्तन के उद्देश्यों की समीक्षा की करें।

हालिया 6 वर्षों के दौरान पूरी दुनिया के इतिहास में ज़मीन सबसे अधिक गर्म रही है और उसका मुख्य कारण जीवाश्म ईंधनों का प्रयोग है। एंटोनियो गुटेरस ने सोमवार को जलवायु परिवर्तन के शिखर सम्मेलन के उद्घाटन भाषण में कहा कि हमें एक गम्भीर संकट का सामना है। इस संकट को हमें रोकना चाहिये या यह संकट हमें रोक देगा।

उन्होंने जलवायु परिवर्तन के कारण उत्पन्न संकटों की ओर संकेत किया और विश्व के नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि जिस पाश्विक तरीके से हम पर्यावरण की विविधता को नष्ट कर रहे हैं उस पर विराम लगना चाहिये, हम कार्बन से अपनी हत्या कर रहे हैं, हम प्रकृति के साथ शौचालय जैसा व्यवहार कर रहे हैं, आग लगा रहे हैं और अपने रास्तों को और गहरा खोद रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हम अपनी क़ब्र खुद खोद रहे हैं। राष्ट्रसंघ के महासचिव ने कहा कि समुद्र की सतह में तीस साल पहले की अपेक्षा दोगुना की वृद्धि हो गयी है, प्रशांत महासागर पहले से अधिक गर्म हो गये हैं, वर्षा कराने वाले जंगलों के एक भाग कार्बन अपने अंदर शोषित कर लेने से अधिक कार्बन छोड़ रहे हैं। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए