अमरीका ने वास्तविकता को अनदेखा करके बनाई रिपोर्टः चीन
चीन का कहना है कि उसके देश की परमाणु क्षमता के बारे में अमरीका ने वास्तविकताओं को अनदेखा करके अपनी रिपोर्ट तैयार की है।
अमरीका ने कहा है कि 2030 तक चीन के परमाणु हथियारों की संख्या बढ़कर 1000 से अधिक हो जाएगी।
चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने गुरूवार को अमरीकी रिपोर्ट के बारे में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पिछली रिपोर्टों की ही भांति इस अमरीकी रिपोर्ट में भी वास्तविकताओ। को अनेदखा किया गया है।
वांग वेनबीन ने कहा कि अमरीका, चीन को विश्व के लिए ख़तरा दर्शाना चाहता है। याद रहे कि अमरीकी रक्षामंत्रालय पेंटागन ने बुधवार चीन की परमाणु शक्ति के बारे में एक रिपोर्ट जारी की है जिसमें चीन के अनुसार अतिश्योक्ति से काम लिया गया है।
अमरीका ने कहा है कि चीन हमारे अनुमान से अधिक तेज़ी से अपने परमाणु भंडार बढ़ाता जा रहा है। पेंटागन की रिपोर्ट में बताया गया है कि एक वर्ष पहले हमने चीन के बारे में जो अनुमान लगाया था वह उससे अधिक तेज़ी से काम कर रहा है।
अमरीकी रक्षामंत्रालय पेंटागन के अनुसार सन 2030 तक चीन के परमाणु हथियारों की संख्या बढ़कर 1000 से अधिक हो जाएगी। इससे पहले अमरीका ने यह अनुमान लगाया था कि चीन के पास परमाणु हथियारों की संख्या 200 के निकट हो सकती है जो इस दशक के अंत तक बढ़कर दोगुनी हो जाएगी।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए