नेटो की उकसावे की कार्यवाही का जवाब ज़रूर दिया जाएगाः रूस
https://parstoday.ir/hi/news/world-i106164-नेटो_की_उकसावे_की_कार्यवाही_का_जवाब_ज़रूर_दिया_जाएगाः_रूस
रूस के विदेशमंत्री ने कहा है कि नेटो की उकसावे वाली कार्यवाहिंया अगर बंद नहीं होती हैं तो फिर उनका जवाब ज़रूर दिया जाएगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov १९, २०२१ २०:५२ Asia/Kolkata
  • नेटो की उकसावे की कार्यवाही का जवाब ज़रूर दिया जाएगाः रूस

रूस के विदेशमंत्री ने कहा है कि नेटो की उकसावे वाली कार्यवाहिंया अगर बंद नहीं होती हैं तो फिर उनका जवाब ज़रूर दिया जाएगा।

सरगेई लावरोफ ने शुक्रवार को स्वीडन के विदेशमंत्री के साथ भेंट की।

इस भेंटवार्ता में रूस के विदेशमंत्री ने यूक्रेन के संबन्ध में पश्चिमी देशों के रूख की कड़ी आलोचना की।  उन्होंने कहा कि नेटो और यूरोपीय संघ को यह समझ लेना चाहिए कि नेटो की किसी भी प्रकार की उकसावे वाली कार्यवाही पर हम ख़ामोश नहीं बैठेंगे।  लावरोफ ने इसी प्रकार से यह भी चेतावनी दी कि क्रीमिया के बारे में किये जाने वाले दावों को भी अनेदखा नहीं किया जाएगा।

ज्ञात रहे कि हालिया वर्षों में अमरीका और नेटो ने माॅस्को की ओर से पश्चिम के विरुद्ध ख़तरों के बहाने रूस के सीमावर्ती क्षेत्रों तक अपनी उपस्थिति बना ली है।  वे अब उस क्षेत्र में मौजूद हैं।  याद रहे कि सन 2014 से रूस और पश्चिम के संबन्धों में तनाव चला आ रहा है जो अब तेज़ी से बढ़ रहा है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए