रूस का यूक्रेन पर हमला बड़ी ग़लती होगीः ब्रिटेन
https://parstoday.ir/hi/news/world-i106358-रूस_का_यूक्रेन_पर_हमला_बड़ी_ग़लती_होगीः_ब्रिटेन
ब्रिटेन की विदेशमंत्री ने यूक्रेन का पूर्ण समर्थन करते हुए कहा है कि रूस का यूक्रेन पर हमला बड़ी ग़लती होगी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov २४, २०२१ २०:०० Asia/Kolkata
  • रूस का यूक्रेन पर हमला बड़ी ग़लती होगीः ब्रिटेन

ब्रिटेन की विदेशमंत्री ने यूक्रेन का पूर्ण समर्थन करते हुए कहा है कि रूस का यूक्रेन पर हमला बड़ी ग़लती होगी।

समाचार एजेन्सी फार्स की रिपोर्ट के अनुसार जब एक पत्रकार ने ब्रिटेन की विदेशमंत्री एलिज़ाबेथ ट्रस से रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले की संभावना के बारे में सवाल किया तो उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि इस प्रकार का कार्य रूस की बड़ी गलती होगा।

उन्होंने कहा कि हम यूक्रेन के बहुत निकटवर्ती घटकों में से हैं और नैटो में अपने घटकों से भी सहयोग करेंगे और यूक्रेन के साथ सीधे सहयोग करेंगे ताकि हमें विश्वास हो जाये कि यूक्रेन का पूरा समर्थन किया जा रहा है।

ज्ञात रहे कि रूस और यूक्रेन के मध्य तनाव में वृद्धि हो जाने के बाद दोनों देशों ने सैन्य अभ्यास किये हैं।

यूक्रेन की रक्षा खुफिया एजेन्सी के प्रमुख ने अभी पिछले रविवार को एक साक्षात्कार में दावा किया था कि रूस ने यूक्रेन की सीमा पर 92000 हज़ार सैनिकों को तैनात कर दिया है और जनवरी के अंत तक या फरवरी के आरंभ में वह यूक्रेन पर हमले की तैयारी कर रहा है।

इससे पहले अमेरिका के विदेशमंत्री एंटनी ब्लिंकन ने भी यूक्रेन की सीमा पर रूस की कथित सैन्य गतिविधियों के बारे में चिंता जताई थी।

रूसी सरकार के प्रवक्ता दिमित्री पिसकोफ़ ने मास्को द्वारा यूक्रेन पर हमले की संभावना की प्रतिक्रिया में पश्चिमी मिडिया के दावे को अर्थहीन बताया था। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए