अफ़ग़ानिस्तान में दाइश की उपस्थिति गंभीर ख़तराःतालेबान
https://parstoday.ir/hi/news/world-i107046-अफ़ग़ानिस्तान_में_दाइश_की_उपस्थिति_गंभीर_ख़तराःतालेबान
अफ़ग़ानिस्तान में आतंकवादी गुट दाइश की मौजूदगी को लेकर तालेबान की ओर से विरोधाभासी बयान सामने आ रहे हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec १२, २०२१ १९:४८ Asia/Kolkata
  • अफ़ग़ानिस्तान में दाइश की उपस्थिति गंभीर ख़तराःतालेबान

अफ़ग़ानिस्तान में आतंकवादी गुट दाइश की मौजूदगी को लेकर तालेबान की ओर से विरोधाभासी बयान सामने आ रहे हैं।

तालेबान के एक नेता ने अफ़ग़ानिस्तान में दाइश की उपस्थिति को गंभीर ख़तरा बताया है।

मुफ़्ती लतीफुल्लाह हकीमी ने रविवार को अपने एक इंटरव्यू में कहा कि अगर दाइश, अफ़ग़ानिस्तान में मौजूद रहता है तो फिर वे इंटैलिजेंस एजेन्सियां जो हमारे देश में मौजूद थीं वे अफ़ग़ानिस्तान में फिर से सक्रिय हो जाएंगी।

उनका कहना था कि भारी समर्थन के बाजवूद दाइश को इराक़ और सीरिया में विफलता मिली।  तालेबान के नेता ने कहा कि वर्चस्ववादी शक्तियां अफ़ग़ानिस्तान में विनाश और अशांति चाहती हैं इसीलिए वे किसी न किसी गुट को बाक़ी रखना चाहती हैं।

याद रहे कि इससे पहले ताेलबान के नेता यह कह चुके हैं कि दाइश, अफ़ग़ानिस्तान के लिए कोई गंभीर ख़तरा नहीं है और हम उनसे निबट लेंगे।  तालेबान का कहना था कि वे कुछ क्षेत्रों में सक्रिय हैं जिनको हम नियंत्रित करने में सक्षम हैं।

तालेबान के इन दावों के बावजूद हालिया कुछ महीनों के दौरान दाइश ने अफ़ग़ानिस्तान विशेषकर इस देश की राजधानी काबुल सहित वहां के अन्य क्षेत्रों में कई आतंकवादी कार्यवाहियां कीं जिनमें से कुछ की ज़िम्मेदारी भी स्वीकार की है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए