ब्रिटेन में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन की तबाही
https://parstoday.ir/hi/news/world-i107404-ब्रिटेन_में_कोरोना_के_नए_वेरिएंट_ओमिक्रोन_की_तबाही
ब्रिटेन में कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रोन दुनिया में सबसे ज़्यादा फैल रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २२, २०२१ १५:४२ Asia/Kolkata

ब्रिटेन में कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रोन दुनिया में सबसे ज़्यादा फैल रहा है।

महामारी की शुरूआत के बाद से हर रोज़ संक्रमित होने वालों का ग्राफ़ सबसे ऊपर पहुंच चुका है। सिर्फ़ आख़िरी दस दिनों में क़रीब 7 लाख 50 हज़ार लोग इस देश में कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। हालिया 10 दिनों में कोरोना के 1000 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। ...

ब्रिटेन में विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना वैक्सीन की दो डोज़, 96 फ़ीसद तक कोरोना से मौत की संभावना को कम कर देती हैं। ...

लैनसेट पत्रिका ने लिखा है कि जो लोग कोरोना की तीसरी डोज़ ले रहे हैं, वह 93 फ़ीसद तक कोरोना से सुरक्षित रहेंगे और 95 फ़ीसद तक उनके अस्पताल में भर्ती होने की संभावना कम हो जाएगी। ब्रिटेन में अब तक 5 मिलियन लोगों ने वैक्सीन लगवाने से इनकार कर दिया है, और कई बार उन्होंने प्रदर्शनों का आयोजन करके अपना विरोध दर्ज करवाया है। ...

कुछ लोग भय और भ्रम की वजह से तो कुछ लोग सरकार और देश में मौजूद वैक्सीन पर अविश्वास की वजह से ऐसा कर रहे हैं...

मैं ख़ुद कोरोना से काफ़ी लम्बे समय तक संक्रमित रहा हूं, जानता हूं कि उसके लक्षण किसी भी अन्य बीमारी की तरह नहीं हैं। इसीलिए शुरूआत में ही मैंने वैक्सीन लगवा लिया था, और अब बूस्टर डोज़ भी ले ली है। मुझे लगता है कि सरकार पर विश्वास की कमी और वैक्सीन विरोधी लोगों और समूहों के प्रचार का उन लोगों पर काफ़ी असर पड़ रहा है, जिन्होंने वैक्सीन नहीं गलवाई है।

ब्रिटेन में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या जल्द ही 1 करोड़ 20 लाख तक पहुंच जाएगी, लेकिन फ़िलहाल कोरोना लॉकडाउन को लागू करने के बारे में कोई ख़बर नहीं है। ...

ब्रिटेन के स्वास्थ्य और जनकल्याण मंत्रालय का कहना है कि देश के अस्पतालों में भर्ती कोरोना मरीज़ों में से 90 फ़ीसद वे लोग हैं, जिन्होंने वैक्सीन नहीं लगवाया है। मुजतबा क़ासिमज़ादे, आईआरआईबी, लंदन