तालेबान का पोस्टर के ज़रिए महिलाओं को हिजाब का आदेश
https://parstoday.ir/hi/news/world-i108038-तालेबान_का_पोस्टर_के_ज़रिए_महिलाओं_को_हिजाब_का_आदेश
अफ़ग़ानिस्तान में तालेबान की अंतरिम सरकार की धार्मिक पुलिस ने राजधानी काबुल में पोस्टर्ज़ लगा दिए हैं जिनमें अफ़ग़ान महिलाओं को पर्दा करने का आदेश दिया गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०८, २०२२ १३:०० Asia/Kolkata
  • तालेबान का पोस्टर के ज़रिए महिलाओं को हिजाब का आदेश

अफ़ग़ानिस्तान में तालेबान की अंतरिम सरकार की धार्मिक पुलिस ने राजधानी काबुल में पोस्टर्ज़ लगा दिए हैं जिनमें अफ़ग़ान महिलाओं को पर्दा करने का आदेश दिया गया है।

एएफ़पी के अनुसार वे पोस्टर जिनमें एक चेहरे को बुर्क़े से ढांपे देखा जा सकता है धार्मिक निर्देश लागू करवाने वाले मंत्रालय की ओर से इसी सप्ताह कैफ़े और दुकानों पर लगाए गए हैं।

अगस्त में सत्ता में वापस आने के बाद तालेबान ने विशेष रूप से महिलाओं और लड़कियों की आज़ादी पर तेज़ी से पाबंदियां लगाई हैं।

पोस्टर में पर्दे का हवाला देते हुए लिखा गया है कि शरीयत के अनुसार मुस्लिम महिलाओं के लिए हिजाब ज़रूरी है।

तालेबान का इस्लामी क़ानून का इंटरप्रिटेशन लागू करने के ज़िम्मेदार मंत्रालय के प्रवक्ता ने पुष्टि की कि यह सारे काम इसी मंत्रालय से किए जा रहे हैं।

सादिक़ आकिफ़ मुहाजिर ने कहा कि अगर कोई महिला इस पर अमल नहीं करती तो इसका मतलब यह नहीं कि उसे सज़ा दी जाएगी या मारा पीटा जाएगा, यह मुस्लिम महिलाओं के लिए शरीयत के क़ानून पर अमल करने का प्रोत्साहन है।

काबुल में महिलाएं पहले से ही अपने बालों को स्कार्फ़ से ढांपती हैं जबकि राजधानी काबुल के बाहर बुर्क़ा जो 1990 के दशक में तालेबान के पहले दौर में महिलाओं के लिए ज़रूरी था अब भी आम है।

महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करने वाली एक महिला वकील ने कहा कि तालेबान लोगों में ख़ौफ़ फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए