तालेबान ने किया अफ़ग़ानिस्तान में दाइश की मौजूदगी का इन्कार
तालेबान ने ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति के इस बयान को रद्द कर दिया है कि अफ़ग़ानिस्तान में दाइश का कोई ठिकाना है।
अफ़ग़ानिस्तान की समाचार एजेन्सी आवा के अनुसार तालेबान ने ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति के इस दावे को सिरे से ख़ारिज कर दिया कि अफ़ग़ानिस्तान में दाइश का कोई ठिकाना है।
तालेबान की अंतरिम सरकार के उप प्रवक्ता बेलाल करीमी ने ट्वीट करके कहा है कि दाइश हमारे यहां से किसी देश पर हमला नहीं कर सकता। करीमी ने कहा कि ताजिकिस्तान या किसी भी देश पर अफ़ग़ानिस्तान से हमला नहीं किया जा सकता।
कल ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति इमाम अली रहमान ने एक सम्मेलन में अफ़ग़ानिस्तान में दाइश के मज़बूत होते ठिकानों पर गहरी चिंता व्यक्त की थी। उन्होंने बताया था कि अफ़ग़ानिस्तान से लगने वाली कई देशों की संयुक्त सीमा पर 6000 से अधिक दाइश के आतंकवादी मौजूद हैं।
ज्ञात रहे कि तालेबान की ओर से अफ़ग़ानिस्तान में दाइश की मौजूदगी का इन्कार इस स्थति में किया जा रहा है कि जब तालेबान द्वारा अफ़ग़ानिस्तान की सत्ता संभालने के बाद से वहां पर तालेबान और दाइश के बीच कई बार गंभीर झड़पें हुई हैं।
इसके अतिरिक्त दाइश ने कई बार तालेबान के वाहनों पर हमले किये हैं। यह बात भी सबके लिए स्पष्ट है कि दाइश ने अभी हाल में अफ़ग़ानिस्तान में कई आतंकी हमलों की ज़िम्मेदारी सार्वजनिक रूप में स्वीकार की है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए