यूक्रेन संकट का अमरीका से कोई लेनादेना नहींः ट्रम्प
https://parstoday.ir/hi/news/world-i108878-यूक्रेन_संकट_का_अमरीका_से_कोई_लेनादेना_नहींः_ट्रम्प
अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति ने कहा है कि यूक्रेन संकट से उनके देश का कोई संबन्ध नहीं है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ३०, २०२२ १९:३६ Asia/Kolkata
  • यूक्रेन संकट का अमरीका से कोई लेनादेना नहींः ट्रम्प

अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति ने कहा है कि यूक्रेन संकट से उनके देश का कोई संबन्ध नहीं है।

डोनाल्ड ट्रम्प ने यूक्रेन संकट के संदर्भ में वैश्विक प्रतिक्रियाओं की आलोचना की।  उन्होंने कहा कि इस संकट का संयुक्त राज्य अमरीका से कोई लेना देना नहीं है।

ट्रम्प ने शनिवार को फाक्स न्यूज़ चैनेल से बात करते हुए कहा कि यूक्रेन संकट का संबन्ध यूरोप से है अमरीका से नहीं।

हालांकि अमरीका के साथ नेटो का कहना है कि पूर्व की ओर नेटो के फैलाव को रोकने के बारे में रूस की ओर से बारंबार मांग के बावजूद यूक्रेन या किसी दूसरे देश की नेटों में सदस्यता के बारे में रूस को कोई गारेंटी नहीं दी जा सकती।

यूक्रेन संकट के संदर्भ में जर्मनी की भूमिका की आलोचना करते हुए ट्रम्प ने बर्लिन पर आरोप लगाया है कि "नोर्ड स्ट्रीम-2 गैस पाइप लाइन को लेकर जर्मनी, रूस के कड़े दबाव में है।

उल्लेखनीय है कि रूस के अधिकारी इस बात को बहुत पहले स्पष्ट कर चुके हैं कि पश्चिम की ओर से इस बात का दुष्प्रचार पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित क़दम है कि रूस, किसी भी समय यूक्रेन पर हमला कर सकता है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए