ब्रिटेन की विदेशमंत्री को भूगोल पढ़ना चाहियेः रूस
https://parstoday.ir/hi/news/world-i108990-ब्रिटेन_की_विदेशमंत्री_को_भूगोल_पढ़ना_चाहियेः_रूस
रूसी विदेशमंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा है कि दुनिया को जिस चीज़ से बचाना चाहिये वह ब्रिटेन के राजनेताओं की मूर्खता और अज्ञानता है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb ०२, २०२२ १९:५० Asia/Kolkata
  • ब्रिटेन की विदेशमंत्री को भूगोल पढ़ना चाहियेः रूस

रूसी विदेशमंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा है कि दुनिया को जिस चीज़ से बचाना चाहिये वह ब्रिटेन के राजनेताओं की मूर्खता और अज्ञानता है।

समाचार एजेन्सी फार्स प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार रूसी विदेशमंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़ाखारोवा ने ब्रितानी विदेशमंत्री के उस बयान पर प्रतिक्रिया जताई जिसमें उन्होंने कहा था कि ब्रिटेन बाल्टिक क्षेत्र के काले सागर में अपने समस्त घटकों को सैनिक हथियार और संसाधन भेज रहा है।

यह उस स्थिति में है जब बाल्टिक सागर और काला सागर यूरोप की भिन्न दिशाओं में हैं। मारिया ज़ाखारोवा ने टेलीग्राम में लिखा कि श्रीमती ट्रस आपको भूगोल का सही ज्ञान नहीं है और अगर किसी को किसी से नजात देना है तो दुनिया को ब्रिटेन के राजनेताओं की मूर्खता व अज्ञानता से नजात देना चाहिये।

इसी प्रकार उन्होंने टेलीग्राम पर लिखा कि ब्रिटेन की विदेशमंत्री ने बीबीसी टीवी से जो बातचीत की उससे पता चला कि उन्हें भूगोल की कोई जानकारी नहीं है।

इसी प्रकार मारिया ज़खारोवा ने ब्रिटेन की विदेशमंत्री पर कटाक्ष करते हुए लिखा था कि श्रीमती ट्रस इतिहास के बारे में आपका जो ज्ञान है उसकी तुलना भूगोल से नहीं की जा सकती, बाल्टिक क्षेत्र के देशों की रक्षा बाल्टिक सागर से करनी चाहिये न कि काले सागर से।

अभी हाल ही में मारिया ज़खारोवा ने इतिहास के बारे में भी ब्रिटेन की विदेशमंत्री के कम ज्ञान व कमज़ोरी की हंसी उड़ाई थी। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए