ऑस्ट्रिया के चांसलर ने अपने पद से दिया इस्तीफ़ा
May ०९, २०१६ १६:२० Asia/Kolkata
ऑस्ट्रिया के चांसलर और सत्तारूढ़ सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता वर्नर फ़ेयमन ने राष्ट्रपति चुनाव के पहले दौर में फ़ार-राइट अर्थात दक्षिण पंथियों की जीत के बाद अपने दोनों पदों से इस्तीफ़ा दे दिया है।
सोमवार की शाम फ़ेयमन ने अपने इस्तीफ़े की घोषणा करते हुए कहा, मैं पार्टी प्रमुख और देश के चांसलर के अपने पदों से अलग हो रहा हूं।
फ़ेयमन 2008 से ऑस्ट्रिया के चांसलर थे।
उन्होंने यह घोषणा ऐसे समय में की है जब दो हफ़्ते पहले ही ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति चुनावों के पहले चरण में उनकी पार्टी के उम्मीदवार को काफ़ी कम मत प्राप्त हुए थे।
दो सत्ताधारी पार्टियों के उम्मीदवार उपविजेता का स्थान ग्रहण करने में भी नाकाम रहे हैं। msm
टैग्स