ब्रिटिश मंत्रियों के इस्तीफ़ों की झड़ी, जॉनसन की कुर्सी ख़तरे में
https://parstoday.ir/hi/news/world-i109056-ब्रिटिश_मंत्रियों_के_इस्तीफ़ों_की_झड़ी_जॉनसन_की_कुर्सी_ख़तरे_में
ब्रिटिश प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन की कैबिनेट में इस्तीफ़ों की झड़ी लग गई है, जिससे उनकी सरकार के पतन का क़यास लगाया जा रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb ०४, २०२२ १४:०८ Asia/Kolkata
  • ब्रिटिश मंत्रियों के इस्तीफ़ों की झड़ी, जॉनसन की कुर्सी ख़तरे में

ब्रिटिश प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन की कैबिनेट में इस्तीफ़ों की झड़ी लग गई है, जिससे उनकी सरकार के पतन का क़यास लगाया जा रहा है।

नीति सलाहकार एलिना नरोज़ंस्की इस कड़ी में पहली ऐसी मंत्री हैं, जिन्होंने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया, उसके बाद गुरुवार को धड़ाधड़ चार अन्य मंत्रियों ने जॉनसन सरकार से अलग होने का एलान कर दिया। इनमें सबसे पहले जॉनसन सरकार की की नीति प्रमुख मुनिरा मिर्ज़ा ने पद छोड़ा, उसके बाद कम्यूनिकेशन मंत्री जेक डोयले ने उनका अनुसरण किया। एक पार्टी के दौरान लॉकडाउन के नियमों के उल्लंघन ने जॉनसन सरकार को हिलाकर रख दिया है और उनके ही मंत्री उनकी आलोचना कर रहे हैं और उनसे पद से इस्तीफ़ा देने की मांग कर रहे हैं।

इसके अलावा, उत्तरी आयरलैंड के मुख्य मंत्री पावेल गीवान, जॉनसन के कार्यालय के प्रमुख रोज़ेनफ़ील्ड, जॉनसन के विशेष सचिव मार्टिन रिनॉड्ज़ भी इस्ताफ़ी देने वालों की क़तार में शामिल हैं।

कम्यूनिकेशन मंत्री जेक डोयले ब्रिटेन के उन उच्च अधिकारियों में शामिल हैं, जिन्हें विवादित लॉकडाउन पार्टियों में देखा गया था। हाउस ऑफ़ कॉमन में इन पार्टियों के लिए कंज़र्वेटिव नेताओं और प्रधान मंत्री जॉनसन को निशाने पर लेने वाले विपक्षी लेबर नेता की स्टार्मर फ़्रंट पर रहे।

स्टार्मर ने जॉनसन पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा है कि वह एक ऐसा तोता हैं, जो मूल्यहीन कुछ राजनीतिक लाभों के लिए हिंसा प्रेमी फासीवादियों की नीतियों का अंधे होकर अनुसरण कर रहे हैं। उन्होंने ब्रिटिश प्रधान मंत्री को एक रट्टू तोता भी बताया। इसके अलावा, जॉनसन के आलोचकों में जिमी सावेल का नाम प्रमुख है। किर स्टार्मर ने कोरोना को फौलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के दौरान, सरकारी पार्टियों को लेकर संसद को गुमराह करने के आरोप में जॉनसन से इस्तीफ़ा देने की मांग की है। स्टार्मर पर प्रश्नचिन्ह लगाने के लिए जिमी सावियल के मुद्दे दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए जॉनसन की कैबिनेट से इस्तीफ़ा देने वालों में एक बड़ा नाम मुनिरा मिर्ज़ा का है। उन्होंने प्रधान मंत्री के खिलाफ़ हमला बोलते हुए कहा कि अदालत के हाथ से निकलने वाले जिमी सावियल के लिए स्टार्मर को ज़िम्मेदार ठहराना बिल्कुल ग़लत है, और प्रधान मंत्री का यह क़दम बिल्कुल ग़लत है।

जॉनसन की कैबिनेट से इस्तीफ़ा देने वाले मंत्रियों की झड़ी ऐसे समय में लगी है, जब कोरोना लॉकडाउन पार्टियों की जांच की रिपोर्ट में देश में भूचाल बरपा कर दिया है। अब ब्रिटेन की पुलिस इन पार्टियों के बारे में जांच कर रही है, जिसमें इस विषय पर ध्यान केन्द्रित किया जाएगा कि क्या जॉनसन और उनके साथियों ने लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन किया था।

इस बीच, उत्तरी आयरलैंड के मुद्दे पर मुख्य मंत्री पावेल गीवान के इस्तीफ़े से स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। ब्रेग्ज़िट के एक भाग को लागू करने के तरीक़े पर उन्हें कड़ी आपत्ति है, इसी पर आपत्ति स्वरूप उन्होंने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। उनका कहना है कि उनके एक मंत्री ने ब्रिटेन के दूसरे इलाक़ों से उत्तरी आयरलैंड के लिए पहुंचने वाली वस्तुओं की जांच में रुकावट उत्पन्न की है, जिससे वह बहुत नाराज़ हैं और इसे वह अपने इलाक़े के लोगों का अपमान मानते हैं। उनका मानना है कि इससे उत्तरी आयरलैंड के बारे में ब्रसेल्स और लंदन के बीच होने वाले समझौते का उल्लंघन हुआ है।

कंज़र्वेटिव पार्टी के कई सीनियर नेताओं ने ब्रेग्ज़िट के तहत उत्तरी आयरलैंड को लेकर यूरोपीय संघ के साथ होने वाले समझौते की आलोचना की है और इसे ब्रिटेन की संप्रभुता का उल्लंघन क़रार दिया है।

इस तरह से जॉनसन की कुर्सी के लिए बड़ा ख़तरा उत्पन्न हो गया है और मौजूदा स्थिति से निकल पाना और उस पर निंयत्रण करना उनके लिए अब तक की सबसे बड़ी चुनौती है। msm