रूस के 6 जंगी जलपोतों ने सीरिया में लंगर डाला
https://parstoday.ir/hi/news/world-i109074-रूस_के_6_जंगी_जलपोतों_ने_सीरिया_में_लंगर_डाला
रूस के 6 जंगी जलपोतों ने सीरिया की तरतूस बंदरगाह पर लंगर डाला
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb ०५, २०२२ ०७:३० Asia/Kolkata
  • रूस के 6 जंगी जलपोतों ने सीरिया में लंगर डाला

रूस के 6 जंगी जलपोतों ने सीरिया की तरतूस बंदरगाह पर लंगर डाला

रूस के प्रतिरक्षामंत्रालय ने एलान किया है कि यूरोप में सैन्य अभ्यास समाप्त होने के बाद रूस के 6 जंगी जलपोतों ने सीरिया पहुंच कर लंगर गाड़ दिया है।

समाचार एजेन्सी फार्स की रिपोर्ट के अनुसार रूसी प्रतिरक्षामंत्रालय ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति जारी करके सूचना दी है कि बाल्टिक सागर में नौसैन्य अभ्यास समाप्त होने के बाद रूस के 6 बड़े जंगी जलपोतों ने सीरिया की तरतूस बंदरगाह पर लंगर डाल दिया है।

रूसी प्रतिरक्षामंत्रालय के अनुसार इस देश के 6 बड़े जंगी जलपोतों ने 6 हज़ार मील समुद्री रास्ता तय किया है और ईंधन, पेय जल, खाद्य पदार्थों और ज़रूरत की दूसरी चीज़ों को लेने के लिए सीरिया की तरतूस बंदगाह पर बाक़ी रहेंगे। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए