ट्विटर डाउन, यूज़र्स हुए परेशान
भारत समेत कई देशों में माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर के यूज़र्स को शुक्रवार रात उस समय परेशानी का सामना करना पड़ा, जब ट्विटर डाउन हो गया।
लाखों यूज़र्स ने शिकायत की है कि उन्हें ट्विटर की वेबसाइट और ऐप का इस्तेमाल करने में परेशानी का सामना करना पड़ा है।
हालांकि, क़रीब एक घंटे बाद इस समस्या को हल कर लिया गया और ट्विटर सामान्य रूप से काम करने लगा।
रॉयटर्स की ख़बर के मुताबिक़, ट्विटर समेत सोशल मीडिया साइटों की तकनीकी ख़ामियों की निगरानी करने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर डॉट कॉम का कहना है कि उसे भी ऐसी तमाम जानकारियां मिली हैं कि ट्विटर यूज़र्स साइट का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं।
डाउनडिटेक्टर का कहना है कि हज़ारों लोगों ने उसके प्लेटफ़ॉर्म पर ऐसी दिक्क़तें आने की शिकायत की है। हालांकि ट्विटर सपोर्ट ने शुक्रवार रात देर गए ट्वीट कर कहा कि हमने उस टेक्निकल बग या ख़राबी को फ़िक्स कर दिया है, जिसकी वजह से ट्विटर पर पोस्ट करने या लोड करने में दिक्क़तें आ रही थीं। अब सबकुछ सामान्य है, असुविधा के लिए खेद है। msm