बाइडन ने अफ़ग़ान जनता की संपत्ति पर डाका डाला है, तालिबान
https://parstoday.ir/hi/news/world-i109342-बाइडन_ने_अफ़ग़ान_जनता_की_संपत्ति_पर_डाका_डाला_है_तालिबान
तालिबान का कहना है कि अमरीका द्वारा अफ़ग़ान बैंकों की संपत्ति ज़ब्त करना चोरी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb १२, २०२२ ०८:३२ Asia/Kolkata
  • बाइडन ने अफ़ग़ान जनता की संपत्ति पर डाका डाला है, तालिबान

तालिबान का कहना है कि अमरीका द्वारा अफ़ग़ान बैंकों की संपत्ति ज़ब्त करना चोरी है।

ग़ौरतलब है कि अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने शुक्रवार को एक असामान्य क़दम उठाते हुए एक डिक्री पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके आधार पर अमरीका में अफ़ग़ानिस्तान के केन्द्रीय बैंक की संपत्ति को ज़ब्त करके वाशिंगटन को सौंप दिया जाएगा।

अफ़ग़ान केन्द्रीय बैंक ने अमरीका में क़रीब 7 अरब डॉलर फ़िक्स कर रखे थे, लेकिन अगस्त में काबुल पर तालिबान के क़ब्ज़े के बाद अमरीका ने अफ़ग़ानिस्तान की संपत्तियों को सीज़ करने का एलान किया था। लेकिन अब अमरीका ने उसे ज़ब्त करके उसका आधा हिस्सा नाइन इलेवन के पीड़ित परिवारों को देने का फ़ैसला किया है।

अमरीका के इस फ़ैसले पर तालिबान के प्रवक्ता मोहम्मद नईम ने कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए कहा है कि बाइडन खुलेआम अफ़ग़ान जनता के माल पर डाका डाल रहे हैं और इससे अमरीका के नैतिक पतन का पता चलता है।

अमरीकी सिनेटर इलहान उमर ने भी बाइडन के इस फ़ैसले की आलोचना करते हुए कहा है कि नाइन इलेवन को विमानों को हाइजैक करने वालों में एक भी अफ़ग़ान नागरिक शामिल नहीं था, जबकि हम अरबों डॉलर सऊदी अरब और मिस्र को दे रहे हैं, जिनका इस घटना से सीधा संबंध था। msm