जर्मनी ने किया नार्ड स्ट्रीम-2 को रद्द
https://parstoday.ir/hi/news/world-i109744-जर्मनी_ने_किया_नार्ड_स्ट्रीम_2_को_रद्द
यूक्रेन संकट के दृष्टिगत जर्मनी के चांस्लर ने गैस पाइप लाइन नार्ड स्ट्रीम-2 को रद्द करने का फैसला किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb २२, २०२२ २०:२० Asia/Kolkata
  • जर्मनी ने किया नार्ड स्ट्रीम-2 को रद्द

यूक्रेन संकट के दृष्टिगत जर्मनी के चांस्लर ने गैस पाइप लाइन नार्ड स्ट्रीम-2 को रद्द करने का फैसला किया है।

ग्यारह अरब डाॅलर की लागत की परियोजना नार्ड स्ट्रीम-2 वह योजना है जो यूरोप के ऊर्जा संकट को किसी हद तक सामाप्त कर सकती है।

नार्ड स्ट्रीम-2 परियोजना रूसी गैस को सीधे जर्मनी पहुंचाने के लिए है जो यूरोप की ऊर्जा की बहुत अधिक ज़रूरतों को पूरा कर सकता है।  अमरीका इसका खुलकर विरोध कर रहा है।  अमरीका का दावा है कि यह रूसी परियोजना, यूरोप में अपना प्रभाव बढ़ाने की रूसी कोशिश है।

याद रहे कि 10 दिसंबर 2021 को रूस की गैस कंपनी प्रोम ने एलान किया था कि नार्ड स्ट्रीम-2 गैस परियोजना का काम समाप्त हो चुका है।  यह 1222 किलोमीटर लंबी परियोजना है। यह पाइप लाइन प्रतिदिन 150 मिलयन घनमीटर प्राकृतिक गैस की आपूर्ति करने में सक्षम है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए