यूक्रेन के एक रणनीतिक शहर पर रूसी सेना का क़ब्ज़ा
https://parstoday.ir/hi/news/world-i110020-यूक्रेन_के_एक_रणनीतिक_शहर_पर_रूसी_सेना_का_क़ब्ज़ा
यूक्रेन पर रूस के हमले के सातवें दिन रूसी सेना ने इस देश के पोर्ट सिटी ख़ेरसन पर क़ब्ज़ा करने का दावा किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ०२, २०२२ १४:४२ Asia/Kolkata
  • यूक्रेन के एक रणनीतिक शहर पर रूसी सेना का क़ब्ज़ा

यूक्रेन पर रूस के हमले के सातवें दिन रूसी सेना ने इस देश के पोर्ट सिटी ख़ेरसन पर क़ब्ज़ा करने का दावा किया है।

बुधवार को रूस के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि रूसी सेना ने ब्लैक सी के तट पर स्थित ख़ेरसन शहर का निंयत्रण हासिल कर लिया है। ख़ेरसन की आबादी 5 लाख है और यह रूसी सेना के क़ब्ज़े में आने वाला अब तक का सबसे बड़ा शहर है।

ख़ेरसन रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण शहर है, और काला सागर और नीपर नदी पर एक महत्वपूर्ण बंदरगाह है।

रूसी मंत्रालय का यह भी कहना है कि शहर का बुनियादी ढांचा सामान्य रूप से काम रहा है और लोगों को भोजन या अन्य आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी नहीं है। बयान में यह भी कहा गया है कि नगरपालिका और रूसी सेना के बीच क्षेत्र में क़ानून व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को सुनिश्चित बनाने के विषय पर विचार विमर्श चल रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक़, यूक्रेन में रूसी सेना ने 60 अन्य सैन्य ठिकानों पर हमले किए हैं और अब तक 1,500 से ज़्यादा सैन्य ठिकाने नष्ट कर दिए हैं। msm