राष्ट्रसंघ में रूस के विरुद्ध प्रस्ताव पारित
https://parstoday.ir/hi/news/world-i110034-राष्ट्रसंघ_में_रूस_के_विरुद्ध_प्रस्ताव_पारित
संयुक्त राष्ट्रसंघ की महासभा में रूस के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ०३, २०२२ ०५:२६ Asia/Kolkata
  • राष्ट्रसंघ में रूस के विरुद्ध प्रस्ताव पारित

संयुक्त राष्ट्रसंघ की महासभा में रूस के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।

बुधवार को सुरक्षा परिषद में रूस के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव लाया गया।  इस प्रस्ताव के पक्ष में 141 मत पड़े जबकि 5 देशों ने इसके ख़िलाफ मतदान किया।

रूस के पक्ष में वोटिंग करने वाले देश थे सीरिया, उत्तरी कोरिया, बेलारूस, एरिट्रिया और रूस।  विश्व के 35 देशों ने इस प्रस्ताव से दूरी बनाए रखी अर्थात वे वोटिंग के समय अनुपस्थित रहे।

महासभा के निंदा प्रस्ताव के पारित होने के तुरंत बाद संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि इस प्रस्ताव में पक्ष में मतदान करते हुए 141 देश, यूक्रेन से रूसी सेना की तत्काल वापसी का समर्थन करते हैं।  उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ के संविधान के अनुसार यूक्रेन की एकता और अखण्डता का सम्मान किया जाए।

एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि विश्व शांति पर यूक्रेन युद्ध के प्रभाव को लेकर मैं बहुत चिंतित हूं।  उन्होंने कहा कि विश्व, यूक्रेन में शांति का इच्छुक है।

उल्लेखनीय है कि 24 फरवरी 2022 को रूस के राष्ट्रपति ने दोनबास क्षेत्र के विरुद्ध विशेष सैन्य कार्यवाही का आदेश दिया था।  इस कार्यवाही के बाद रूस को अमरीका और यूरोपीय देशों की ओर से कड़े प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए