ज़ेलेंस्की यूक्रेन छोड़कर भाग गएः रूस
रूस के संसद सभापति ने बताया है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वेलोदोमीर ज़ेलेन्सकी देश छोड़कर भाग गए हैं।
रूसी संसद ड्यूमा के अध्यक्ष वेयाचिस्लाव वोलोदीन ने शुक्रवार को कहा है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने पोलैण्ड में शरण ले ली है।
रूस के इस दावे पर अभी यूक्रेन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। रूसी संसद सभापति का यह भी कहना है कि ज़ेलेंस्की की ओर से जितने भी वीडियो, संचार माध्यमों में दिये जाते हैं वे पहले के रेकार्डेड होते हैं।
इससे पहले अमरीका सहित कुछ पश्चिमी देशों ने यह बात कही थी कि वे अपने देशों में यूक्रेन के राष्ट्रपति को पनाह देने के लिए तैयार हैं। उनका यह भी कहना था कि ज़ेलिंस्की, निर्वासन में रहकर भी अपनी सरकार का संचालन कर सकते हैं।
दूसरी ओर टाइम्स ने शुक्रवार को लिखा है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेन्सकी पर अबतक कम से कम तीन बार जानलेवा हमले हो चुके हैं जिनमें उनको कोई नुक़सान नहीं पहुंचा।
याद रहे कि यूक्रेन संकट के कारण पिछले एक सप्ताह के दौरान वहां के 12 लाख लोग पलायन कर चुके हैं। यूक्रेन से पलायन का सिलसिला अब भी जारी है। पलायनकर्ताओं में अधिकांश युवा हैं।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी रुसी संचार माध्यमों में यह कहा गया था कि यूक्रेन के राष्ट्रपति देश छोड़कर भाग गए हैं। उसके बाद ज़ेलेंस्की ने एक वीडियो जारी करके कहा था कि वे अन्तिम समय तक यूक्रेन को छोड़कर नहीं जाएंगे।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए