नेटो में शामिल न होने के लिए हैं तैयारः यूक्रेन
यूक्रेन का कहना है कि नेटो में शामिल न होने के बारे में रूस के साथ वार्ता के लिए तैयार हैं।
यूक्रेन के एक वार्ताकार डेविड अराख़ामिया ने बताया है कि नेटो में शामिल न होने के बारे में कीएफ अब रूस के साथ वार्ता के लिए तैयार है।
यूक्रेन संकट को समाप्त कराने के उद्देश्य से इस देश की वार्ताकार टीम अबतक रूस के साथ दो बार वार्ता कर चुकी है। रूस ने 24 फरवरी 2022 को यूक्रेन के विरुद्ध सैन्य कार्यवाही आरंभ की थी।
मास्को का कहना है कि यह कार्यवाही यूक्रेन के विरुद्ध किसी भी प्रकार के युद्ध के अर्थ में नहीं है बल्कि यह काम एक बड़े एवं विस्तृत युद्ध को रोकने की भूमिका है। डेविड अराख़ामियान ने सोमवार को फाॅक्स न्यूज़ से बात करते हुए बताया कि नेटो के सदस्य देश 5 या 10 वर्षों के लिए कीएव की नेटो में सदस्यता के मुद्दे पर वार्ता के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हम रूस के साथ भविष्य के लिए ग़ैर नेटो माडेल के बारे में चर्चा करना चाहते हैं।
याद रहे कि सन 2014 के परिवर्तनों में यूक्रेन में रूस समर्थित राष्ट्रपति के हटाए जाने और पश्चिम समर्थित राष्ट्रपति के सत्ता संभालने के बाद से कीएफ ने यूरोप से अधिक निकटता हासिल करने के लिए यूरोपीय संगठनों में सदस्यता के प्रयास तेज़ कर दिये। वह नेटो का भी सदस्य बनने के लिए हाथपैर मार रहा है।
दूसरी ओर पश्चिमी ने रूस को नियंत्रित करने के उद्देश्य से अमरीका के नेतृत्व में यूक्रेन के लिए हथियारों के अंबार लगा दिये। इसी बीच नेटो ने भी यूक्रेन के साथ कई संयुक्त सैन्य अभ्यास भी किये इस बीच रूस की ओर से कई बार यह चेतावनी दी जा चुकी है कि यूक्रेन की ओर से किसी भी प्रकार के ख़तरे का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए