पश्चिम यूक्रेन में खून- खराबे का कारण बन रहा हैः पुतीन
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतीन ने कहा है कि पश्चिम हथियार और लड़ाके यूक्रेन भेजकर यूक्रेन में खून- खराबे का कारण बन रहा है।
समाचार एजेन्सी फार्स की रिपोर्ट के अनुसार व्लादिमीर पुतीन ने पश्चिम को चेतावनी देते हुए कहा है कि पश्चिमी देश हथियार और लड़ाके भेजकर यूक्रेन में मौत का कारण बन रहे हैं।
रूसी राष्ट्रपति ने मॉस्को के खिलाफ पश्चिम के नये प्रतिबंधों की भर्त्सना की और इन प्रतिबंधों को विश्व की अर्थव्यवस्था के लिए नया आघात बताया। पुतिन ने आजकल पश्चिमी देशों में रूसी नागरिकों को चिकित्सा सेवायें न दिये जाने की संकेत किया और उसकी उपमा उन यहूदियों से दी जिन्हें द्वितीय विश्व युद्ध के बाद चिकित्सा सेवायें नहीं दी जाती थीं।
पश्चिमी देश विशेषकर अमेरिका वर्षों से यूक्रेन सरकार की विस्तृत पैमाने पर सैनिक और ग़ैर सैनिक सहायता व समर्थन कर रहे हैं और यूक्रेन में युद्ध आरंभ होने पर इन देशों ने अपनी सहायताओं को विस्तृत रूप दे दिया है और अब ये देश यूक्रेन में लड़ाके भी भेज रहे हैं।
जानकार हल्कों का मानना है कि पश्चिमी देश यूक्रेन में युद्धविराम कराने के बजाये अपना सारा ध्यान रूस के खिलाफ प्रतिबंध लगाने और यूक्रेन के लिए हथियार और लड़ाके भेजने पर दे रहे हैं और उनका यह कार्य आग में घी डालने जैसा है। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!