रूस ने आज मारियुपोल में संघर्ष विराम की घोषणा क्यों की?
https://parstoday.ir/hi/news/world-i111070-रूस_ने_आज_मारियुपोल_में_संघर्ष_विराम_की_घोषणा_क्यों_की
रूस और यूक्रेन के बीच जारी इस भीषण जंग में मारियुपोल शहर में 5 हजार से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Mar ३१, २०२२ १४:३० Asia/Kolkata
  • रूस ने आज मारियुपोल में संघर्ष विराम की घोषणा क्यों की?

रूस और यूक्रेन के बीच जारी इस भीषण जंग में मारियुपोल शहर में 5 हजार से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है।

रूस और यूक्रेन के बीच 24 फरवरी से युद्ध जारी है। दोनों देशों के बीच जारी इस जंग में सेना के जवान और आम नागरिकों को अपनी जान गवानी पड़ रही है। रूस ने आज यूक्रेन के बंदरगाह शहर मारियुपोल में नागरिकों को निकालने के लिए स्थानीय संघर्ष विराम की घोषणा की है।

इस संबंध में रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि रूस के नियंत्रण वाले बर्दियांस्क बंदरगाह से होते हुए मारियुपोल से ज़ापोरिज्जिया तक ह्यूमेनिटेरियन कॉरिडोर गुरुवार सुबह 10 बजे से खोल दिया गया है।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि आम नागरिकों की निकासी को सफल बनाने के लिए उसने संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त और रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय कमेटी की प्रत्यक्ष भागीदारी के साथ मानवीय अभियान को अंजाम देने का प्रस्ताव रखा।

मंत्रालय ने यूक्रेन की सरकार से रूस, संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी और रेड क्रॉस की अंतरराष्ट्रीय समिति को सुबह छह बजे से पहले लिखित अधिसूचना के जरिए गुरुवार के संघर्षविराम के लिए बिना शर्त सम्मान की गारंटी देने का भी आग्रह किया था।

यूक्रेन में युद्ध शुरू होने के बाद से रूसी हमले में सबसे अधिक प्रभावित होने वाले शहरों में मारियुपोल शामिल है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक रूसी हमले में अकेले मारियुपोल शहर में कम से कम 5 हजार से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए