पुतिन ने सेना की थपथपाई पीठ
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ऐलान कर दिया है कि यूक्रेन के मारियुपोल शहर को सफलतापूर्वक स्वतंत्र करवा लिया गया है।
हालांकि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपनी सेना से कहा है कि शहर में यूक्रेन के आखिरी स्ट्रॉन्गहोल्ड ऐजोव्स्टल पर हमला न करें।
रूसी रक्षा मंत्री की तरफ से जानकारी मिलने के बाद राष्ट्रपति पुतिन ने अपनी सेना की पीठ थपथपाई है। रक्षा मंत्री ने व्लादिमीर पुतिन को जानकारी दी कि स्टील प्लांट के अलावा शहर पर रूस की सेना का नियंत्रण हो गया है।
मारियुपोल यूक्रेन का एक अहम शहर है और अगर रूस का उस पर नियंत्रण हो जाता है तो इसका बड़ा महत्व है। जब से युद्ध शुरू हुआ है मारिउपोल शहर को बड़ा नुकसान हुआ है।
24 फरवरी को रूस ने यूक्रेन के खिलाफ विशेष सैन्य ऑप्रेशन आरंभ करने से पहले फरवरी में ही डोनेट्स्क और लुहांस्क को एक स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता दी थी और मान्यता देने के बाद रूस ने 24 फरवरी को यूक्रूेन पर हमला कर दिया।
जानकार हल्कों का मानना है कि अमेरिका, ब्रिटेन और दूसरे पश्चिमी व यूरोपीय देश यूक्रेन के लिए हथियार भेज रहे हैं और उनका यह अमल इस बात का सूचक है कि वे चाहते हैं कि रूस-यूक्रेन युद्ध लंबा से लंबा खिंचे ताकि रूस का इतना नुकसान हो कि उसकी कमर टूट जाये।
इसी प्रकार इन हल्कों का मानना है कि अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोपीय व पश्चिमी देश हथियारों से यूक्रेन की मदद करके आग में घी डालने का काम कर रहे हैं और रूस से सीधे टकराने के बजाये परोक्ष रूप से उससे युद्ध कर रहे हैं और अगर इसे रूस-यूक्रेन युद्ध कहने के बजाये रूस-पश्चिम या रूस-अमेरिका युद्ध का नाम दिया जाये तो अधिक बेहतर होगा। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!