दफ्न समारोह पर हमला, कम से कम 20 हताहत
इथोपिया में हथियारबंद लोगों ने दफ्न समारोह पर हमला किया जिसमें कम से कम 20 लोग मारे गये।
समाचार एजेन्सी इर्ना ने अलजज़ीरा के हवाले से बताया है कि यह हमला इथोपिया के आमहारा क्षेत्र में हुआ और जो लोग दफ्न समारोह में मौजूद थे वे मरने वाले पर नमाज़ पढ़ रहे थे।
आमहारा में उच्च इस्लामी परिषद के प्रमुख सैयद मोहम्मद ने बुधवार को समाचार एजेन्सी रोयटर्ज़ को बताया है कि इससे पहले भी हथियारबंद लोगों ने गोन्दमार शहर में मुसलमानों की ओर हथगोला फेंका था जिसमें तीन व्यक्ति हताहत और पांच दूसरे घायल हुए थे।
इथोपिया की फेडरल सरकार ने हिंसात्मक लड़ाई समाप्त करने के लिए पिछले महीने एक पक्षीय युद्ध विराम की घोषणा की थी। इस युद्ध विराम के परिणाम में मानवता प्रेमी सहायता पहुंचाने वाले संगठन युद्धरत तीगरी क्षेत्र में मानवता प्रेमी सहायता पहुंचा सकते हैं।
तीगरी संकट इथोपिया का राष्ट्रीय संकट बन गया है और वर्ष 2018 में अबी अहमद के सत्ता में आने के बाद यह संकट आरंभ हुआ और यह चीज़ सूडान और एरिट्रिया के साथ इथोपिया के उत्तरी क्षेत्रों में हिंसा का कारण बनी।
अबी अहमद 44 साल के हैं और वे इथोपिया के ओरूमो कबीले के सबसे युवा राष्ट्रपति हैं और एरिट्रिया के साथ शांति स्थापित करने के प्रयास के कारण वर्ष 2019 में उन्हें नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!