रूस ने सही समय पर यूक्रेन में उचित कार्यवाही कीः पुतीन
https://parstoday.ir/hi/news/world-i112558-रूस_ने_सही_समय_पर_यूक्रेन_में_उचित_कार्यवाही_कीः_पुतीन
व्लादिमीर पुतीन ने कहा है कि पश्चिमी देश रूस पर हमला करना चाहते थे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०९, २०२२ १६:०७ Asia/Kolkata
  • रूस ने सही समय पर यूक्रेन में उचित कार्यवाही कीः पुतीन

व्लादिमीर पुतीन ने कहा है कि पश्चिमी देश रूस पर हमला करना चाहते थे।

विक्री डे पर बोलते हुए रूस के राष्ट्रपति ने कहा है कि नैटो हमारी सीमा पर लगातार ख़तरे पैदा कर रहा था।

उन्होंने कहा कि पश्चिमी देश क्रीमिया सहित रूस पर आक्रमण की तैयार कर रहे थे।  पुतीन का कहना था कि रूस की सेना ने पश्चिमी नीतियों के विरुद्ध सही समय पर आवश्यक कार्यवाही की।  उन्होंने कहा कि नैटो आक्रमणकारी है जबकि रूस, हालात को सुधारने के लिए प्रयास कर रहा है।  पुतीन के अनुसार देश की रक्षा के लिए रूसी नागरिक इस समय यूक्रेन में लड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यूक्रेन पर फासीवादी शक्तियों ने क़ब्ज़ा कर रखा है।  उनका कहना था कि पश्चिमी देश हमारी भूमि पर क़ब्ज़ा करने की तैयारी कर रहे थे।  रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि नेटो देश तो हमारी बात सुनना तक नहीं चाहते थे।  उन्होंने कहा कि हमें सैन्य कार्यवाही करने के लिए मजबूर किया गया।

उल्लेखनीय है कि रूस इस समय अपनी 77वीं जीत की वर्षगांठ मना रहा है।  ज्ञात रहे कि यूक्रेन युद्ध अब तीसरे महीने में दाख़िल हो चुका है।  अबतक 25 देश, यूक्रेन के लिए हथियार भेज चुके हैं।  रूस का कहना है कि अगर पश्चिम की ओर से यूक्रेन को हथियार भेजने का यह क्रम जारी रहता है तो इससे युद्ध को समाप्त करने में कोई सहायता नहीं मिलेगी।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए