पंजशीर घाटी में तालिबान कमांडर ढेर
https://parstoday.ir/hi/news/world-i113312-पंजशीर_घाटी_में_तालिबान_कमांडर_ढेर
अफ़ग़ानिस्तान के पंजशीर इलाक़े में तालिबान और राष्ट्रीय प्रतिरोधी मोर्चे के लड़ाकों के बीच झड़प में तालिबान के कमांडर की मौत हो गई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०१, २०२२ ०७:४४ Asia/Kolkata
  • पंजशीर घाटी में तालिबान कमांडर ढेर

अफ़ग़ानिस्तान के पंजशीर इलाक़े में तालिबान और राष्ट्रीय प्रतिरोधी मोर्चे के लड़ाकों के बीच झड़प में तालिबान के कमांडर की मौत हो गई है।

तालिबान ने अगस्त में काबुल पर क़ब्ज़े के बाद, पंजशीर घाटी पर भी क़ब्ज़ा कर लिया था, लेकिन इस इलाक़े में तालिबान के ख़िलाफ़ प्रतिरोध एक बार फिर मज़बूती से सिर उभार रहा है और राष्ट्रीय प्रतिरोध मोर्चे के लड़ाके फिर से सक्रिय हो रहे हैं।

अफ़ग़ान सूत्रों को कहना है कि मंगलवार को पंजशीर के वल्सवाली इलाक़े में तालिबान और प्रतिरोधी मोर्चे के बीच लड़ाई में दोनों को नुक़सान पहुंचा है, लेकिन इसकी विस्तृत जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है।

पंजशीर में तालिबान के कमांडर क़ारी हमीदुल्लाह जावेद की इस झड़प में मौत हो गई है। हालांकि तालिबान ने अभी इस बारे में चुप्पी साध रखी है।

सोमवार को भी दोनों गुटों के बीच पंजशीर के आस्ताना इलाक़े में झड़प हुई थी, जिसमें प्रतिरोधी मार्चे ने 15 तालिबान को मार गिराने का दावा किया था। msm

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए